GENERAL NEWS

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ सहित अन्य का अभिनंदन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई द्वारा बीकानेर पधारने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, NRI एवं निवेश प्रोत्साहन) श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, हल्दीराम ग्रुप के प्रमुख श्री मनोहर बाबू अग्रवाल, Kent RO के संस्थापक श्री महेश जी गुप्ता तथा क्रिस्टल ग्रुप के प्रमुख श्री राजेश जी गुप्ता का उपरन्ना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों को होली पर्व की शुभकामनाएँ भी प्रेषित की गईं। चर्चा के दौरान मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भी लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए उद्योग से संबंधित सुझावों एवं शिकायतों के समाधान को सरकार प्राथमिकता से करती है और उद्योगों के हित में सकारात्मक पहल की जाती है।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल के रूप में सुभाष मित्तल, प्रांत अध्यक्ष बाल किशन परिहार, हर्ष कंसल, राजेश गोयल, विनोद धानुका, मनोज तलवारिया, विनोद गोयल, विनोद बाफना, नरेंद्र अग्रवाल, सुशील बंसल, के.के. मेहता, जुगल राठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!