GENERAL NEWS

स्वामी विवेकानंद कॉलेज फॉर प्रोफेशनल स्टडीज, सिंथल की व्याख्याता और छात्रा अध्यापिकाओं का प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी में चयन….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी में भागीदारी के लिए स्वामी विवेकानंद कॉलेज फॉर प्रोफेशनल स्टडीज, सिंथल की रेंजर लीडर डॉ. राजश्री मांकड़ सहित कॉलेज की छात्राध्यापिकाओं का चयन होना संस्थान के लिए गर्व की उपलब्धि है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय जम्बूरी 9 से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, इस राष्ट्रीय स्तर की जम्बूरी में देशभर से चयनित रोवर–रेंजर्स सहभागिता करेंगे, जहां नेतृत्व विकास, सेवा भावना, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सुदृढ़ किया जाएगा। चयनित रेंजर लीडर व छात्राध्यापिकाएं शिविर के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों, कौशल सत्रों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नेतृत्व अभ्यासों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
कॉलेज के अध्यक्ष बाबूलाल मोहता तथा प्राचार्य डॉ. सरोज राठौड़ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह चयन संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित प्रशिक्षण और समग्र व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित दृष्टि का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय मंच पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर रेंजर लीडर व छात्राध्यापिकाएं न केवल संस्थान की पहचान को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगी।
प्रबंधन ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आगामी पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और कॉलेज की रोवर–रेंजर गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!