GENERAL NEWS

अब पान हुआ महंगा: बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन ने जारी की पान की नई दरें..

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन ने जारी की पान की नई दरें

बीकानेर, :- बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन ने पान की नई दरें जारी की हैं, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होंगी। एसोसिएशन ने पान की विभिन्न किस्मों के लिए दरें निर्धारित की हैं,

नई दरें इस प्रकार हैं:

  • मद्रास पत्ता सादा: ₹20
  • मीठा पत्ता सादा: ₹25
  • मद्रास नवरतन चटनी पान: ₹30
  • मीठा नवरतन चटनी पान: ₹35
  • मद्रास पत्ता 120 नं. जर्दा: ₹20
  • मीठा पत्ता 120 नं. जर्दा: ₹25
  • मद्रास पत्ता 160 नं. जर्दा: ₹35
  • मीठा पत्ता 160 नं. जर्दा: ₹40
  • नवरतन 90 नं. किमाम: ₹80
  • नवरतन चटनी + नवरतन 90 नं. किमाम: ₹90

एसोसिएशन के सचिव विष्णु सांखला ने बताया कि पान के दो टुकड़े करवाने पर ₹5 अतिरिक्त चार्ज लगेगा। पान की नई दरें 1 फरवरी से प्रभावी रूप से लागू होंगी और नया रेट लिस्ट कार्ड सभी पान की दुकानों में वितरण किया जाएगा।

बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार सोलकी ने बताया कि पान की दरें पिछले 5-6 सालों से नहीं बढ़ी हैं, लेकिन इन 5-6 सालों में पान संबंधित मटेरियल की कीमतों में दो से तीन गुना बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने कहा कि पान की गुणवत्ता और महंगाई से उत्पादन लागत बढ़ने के कारण को ध्यान में रखकर पान की नई दरें तय की गई हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!