GENERAL NEWS

प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 का आयोजन 7 मार्च को, 25 महिलाओं एवं 10 महिला संगठनों का होगा सम्मान

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। नन्दलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026 कार्यक्रम इस वर्ष 7 मार्च 2026 को ऋद्धि सिद्धि पैलेस, रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।

इस गरिमामयी समारोह में कुल 25 विशिष्ट महिलाओं एवं लगभग 10 महिला संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निरंतर इस कार्यक्रम का आयोजन कर समाज में प्रेरणादायी महिलाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है।

कार्यक्रम संयोजक रविंद्र हर्ष ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस अवसर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं समाज में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन अपने विचार व्यक्त करेंगे।

कार्यक्रम सह-संयोजक ज्योति प्रकाश रंगा एवं अनिल जोशी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर सहित प्रदेश की उन चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक सशक्त आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें श्रीमती पुष्पा देवी, सुरेंद्र कुमार बद्धाणी, बसंत नौलखा, रामरतन धारणीया, पवन मेहनोत, मुदित खंजाची, डॉ. विकास परीक सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को आयोजन कमेटी से जोड़ा गया है। समिति के सदस्य कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

फाउंडेशन की निदेशक पूजा आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना एवं महिला शक्ति को सम्मान व प्रोत्साहन प्रदान करना है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, उद्यमी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!