5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स–2025 की तैयारियाँ ज़ोरों पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में 23 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 5वें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स–2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी हैं।
Khelo India University Games भारत की सबसे प्रतिष्ठित और विशाल विश्वविद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में से एक है। यह राष्ट्रीय स्तर की एक मल्टी-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप है, जिसमें पूरे देश की सिर्फ शीर्ष 8 विश्वविद्यालय भाग लेती हैं।
आयोजन से पहले वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए मैदानों और सुविधाओं का निरीक्षण श्रीमान मयंक श्रीवास्तव खेल उपनिदेशक (भारतीय खेल प्राधिकरण) और खेल प्रबंधक जयपुर श्री शमीम अहमद ने किया ।
सभी खेलो इंडिया की समितिया समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि खेलों के सफल संचालन में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए।
निरीक्षण के बाद श्री मयंक श्रीवास्तव (भारतीय खेल प्राधिकरण) और
श्रीमान शमीम अहमद (खेल प्रबंधक, जयपुर) ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्रीमान मनोज दीक्षित से खेलो इंडिया की व्यवस्थाओ पर चर्चा की और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद और भारतीय खेल प्राधिकरण एव विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ाने एव आपस में आपसी सहयोग पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और बीकानेर में हर रविवार को संडे जोन साइकिल का आयोजन करने के लिए जिससे बीकानेर के लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो और कहा की संतोषजनक रूप से ये आयोजन पूर्ण हो बीकानेर में खेलो के महाकुंभ में खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाने के लिए दर्शक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें

Categories:
error: Content is protected !!