बीकानेर के आर के शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में,बंगलौर में प्रदान किया PRIDE OF SAMAJ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बंगलौर के पांच सितारा होटल रेडिसन में राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक में बीकानेर के समाजसेवी आर के शर्मा व बजरंग लाल सेवग को सामाजिक एकता एवं समाजोत्थान के पावन यज्ञ में अतुलनीय समर्पित सेवा भाव हेतू “PRIDE OF SAMAJ” सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा ने सम्मानित किया ।
महासंघ के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा व सोमकांत शर्मा ने महासंघ की भावी योजनाओं के बारे में बताया जिसके लिये बारह एकड़ जमीन खरीदी गई है । इस भूमि पर विश्व की सबसे बड़ी सूर्य भगवान की विराजित की जाएगी व शाकद्वीपीय स्थल नाम से इसे विकसित किया जाएगा । भगवान भास्कर की प्रतिमा के लिये अग्रिम राशि भी प्रदान की गई । इसके अलावा शिक्षा, रोजगार, महिला विकासोन्मुख कार्य, आध्यात्मिक गतिविधियों, खेलों के आयोजनों पर विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा । इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की । राष्ट्रीय अध्यक्ष चैन्नई के किशोर कुवेरा व सचिव बंगलौर के राजेश शर्मा को बनाया । राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीकानेर के आर के शर्मा, जयपुर के सोमकांत शर्मा व कुलदीप व्यास, रायपुर के दिलीप शर्मा, चैन्नई के बाबू लाल व अशोक मथुरिया को शामिल किया है । बैठक से पहले वीरेन्द्र शर्मा व श्रीनिवास शर्मा की टीम ने अतिथियों का तिलक लगाकर व कर्नाटक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उड़िसा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित अन्य राज्यों से प्रतिनिधि शामिल हुए । संचालन चेतन शर्मा ने किया ।

Categories:
error: Content is protected !!