बीकानेर। राजस्थान ग्रामीण बैंक तथा नाबार्ड द्वारा भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2025 तक चलाए गए एक राष्ट्रव्यापी “सामाजिक सुरक्षा योजना संतृप्ति अभियान” के क्रम में कांकडवाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बीकानेर जिले का प्रत्येक पात्र नागरिक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ सुगमता से उठा सके। भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा क्षेत्रीय प्रंबधक, ग्रामीण बैंक इस अभियान को सफल बनाने में सहयोगी बन रहे है, ताकि जिले के आखिरी गॉव तक प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), और अटल पेंशन योजना (APY) जैसी योजनाओं का 100% संतृप्ति लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। कांकडवाला तथा महाजन में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक से पधारे विध्यांचल सिंह द्वारा दुर्धटनावश कटे-फटे नोट को बदलने के भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए, तेजी से बढ रहे डिजीटल अरेस्ट धोखाधडी तथा अनजान लिंक (APK.File) व मोबाइल हैकिंग के माध्यम से खाताधारको के खातो में सेंध लगाकर किेये जाने वाली धोखाधडी से सावधान रहते हुए समय रहते इसकी सूचना टोलफ्री नं 1930 तथा भारत सरकार के पोर्टल पर करने की जानकारी प्रदान की । इसी अनुक्रम में रमेश ताम्बिया, जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना को किसानों तक पहॅुचानें में बैंकों की भूमिका के साथ पशुधन केसीसी से पशुपालको की आय में वृद्वि तथा भारत सरकार की अनुदान योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसी कडी में जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मण मोडासिया तथा ललित मोदी, क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा राजस्थान के अग्रणी ग्रामीण बैंक की किसानों के लिए नवीन योजनाओं को धरातल पर किसानों को सुपुर्द करने के लिए शाखा प्रबंधक तथा किसानों के मध्य की व्यूह रचना पर अपने विचार रखे । कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोडने में सफलता प्राप्त करते हुए इसके दायरे में आने वाले सभी सदस्यों को इसका लाभ मिले के प्रयास में जन सहभागिता बढाने के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की । कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा किसानों तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा नवीनतम तकनीकी से कृषि नवाचार करते हुए उत्पादकता बढाने वाले सदस्यों को चिन्हित करते हुए प्रोत्साहित किया।











Add Comment