मुख्य सचिव से राजमेक्स प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी एकीकृत महासंघ (राजमेक्स) के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों ने महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित कार्यस्थल सुविधाओं, महिला कल्याण तथा सुधारों पर चर्चा की।

मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र में महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर महासंघ की अध्यक्ष विजेता चारण, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल, उपाध्यक्ष पुनीता सिंह, स्वाति दीक्षित, प्रचार सचिव कविता जोशी, डॉ रेखा हर्षवर्धन, विभागीय सह अध्यक्ष वंदन शर्मा, कविता खण्डेलवाल सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!