महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर केन्द्र द्वारा नियमित प्रकल्प गरिमा प्रोजेक्ट के तहत डॉ. अर्पिता गुप्ता के निर्देशन में सेवा कार्य

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर |महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर केन्द्र ने अपने नियमित प्रकल्प गरिमा प्रोजेक्ट के तहत आज डॉ. अर्पिता गुप्ता समाज सेविका के निर्देशन में विनोबा बस्ती गजनेर रोड में सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया |वहां की बालिकाओं व महिलाओं ने यह सेवा नियमित हो का अनुरोध किया|
केंद्र अध्यक्ष वीर त्रिलोक चंद बाफना ने महावीर इंटरनेशनल द्वारा किये जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी देते हुवे कहा यह हमारा नियमित कार्यक्रम है जो हम विभिन्न स्थानों पर करते है |हमारा प्रयास रहेगा आगे भी आपके यहाँ करेंगे |
डा. अर्पिता गुप्ता ने महिलाओं को इन दिनों मे सावधानिया व स्वछता कैसे रखे व ना रखने पर क्या क्या बीमारिया हो सकती है के बारे मे महिलाओ को विस्तृत जानकारी दी |

इस अवसर पर वीर त्रिलोक चंद बाफना ,वीर कल्याणचंद चोपड़ा,वीर कन्हैया लाल बोथरा,गोविंद जी, डॉक्टर अर्पित गुप्ता की सेवाएं प्राप्त हुई।

. केन्द्र अध्यक्ष वीर त्रिलोक चंद बाफना ने समाज सेविका डॉ. अर्पिता गुप्ता का शब्दो द्वारा आभार व्यक्त किया ओर आगे भी इसी तरह केन्द्र को सहयोग देने का निवेदन किया | ‎
कार्यक्रम को सफल बनाने मे रमेश सियोंता की महत्वपूर्ण भूमिका रही|
.

Categories:
error: Content is protected !!