GENERAL NEWS

शांतनु मिश्रा को रसायनशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 24 जुलाई 2025: रसायनशास्त्र के प्रख्यात शिक्षक शांतनु मिश्रा ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से रसायनशास्त्र विषय में अपना शोध कार्य पूर्ण कर पीएच.डी. की उपाधि हासिल की है। उनका शोध कार्य “सौर विकिरण रूपांतरण और भंडारण के लिए प्रकाश संवेदक के रूप में प्राकृतिक डाई का उपयोग करके फोटोगैलेक्वानिक प्रभाव का अध्ययन” विषय पर आधारित था। यह शोध कार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के रसायनशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार यादव के कुशल निर्देशन में पूरा हुआ। डॉ. यादव के मार्गदर्शन और सहयोग से शांतनु मिश्रा ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शांतनु मिश्रा की इस उपलब्धि पर उनके सहपाठियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे शैक्षणिक समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!