श्रावण मास प्रदोष पर पंच मेवे ( ड्राई फ्रूट ) से विशिष्ट अभिषेक एवं पूजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर ।बीकानेर नगरी धर्म और अध्यात्म का एक बेजोड़ समुद्र है और श्रावण मास से शुरू चतुर्मास मे विभिन्न मासों मे अलग – अलग भगवानों एवं विभिन्न धर्मों की धार्मिक गतिविधियो की लहरों को आप धर्म और अध्यात्म के समुद्र के किनारे महसुस कर सकते है इसी परिपेक्ष्य मे पुरे श्रावण मास ये मरू नगरी शिवमय हो जाती है और प्रत्येक सोमवार शिव मन्दिरो मे शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ता है और सभी मन्दिरो मे प्रत्येक सोमवार अनेक द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है श्रावण मास के चौथे सोमवार को संसोलव तालाब स्थित स्थानीय काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर में 51 किलो चीनी से रुद्राभिषेक किया गया, और इसी क्रम मे आज श्रावण प्रदोष को पंच मेवे (ड्राई फ्रूट ) से अभिषेक एवं पूजन किया गया । ज्ञातव्य है कि उक्त मन्दिर मे पुरे श्रावण मास रुद्राभिषेक चल रहा है जिसमे शिव प्रिय प्रमुख वार सोमवार को अलग – अलग द्रव्यों से विशिष्टि रुद्राभिषेक किया जा रहा है पहले सोमवार दुध से द्वितीय सोमवार दही और तृतीय सोमवार घी और विजया बूटी (भांग ) से रुद्राभिषेक किया गया और चौथे सोमवार को 51 किलो चीनी से रुद्राभिषेक किया गया ।
उक्त विशिष्ट रुद्राभिषेक में श्याम जी औझा पहलवान एवं हर्षा महाराज के आचार्यत्व मुख्य पुजारी मुन्ना महाराज, कृष्णा छंगाणी , शिवजी छंगाणी, दूर्गा शंकर, पार्षद दुलीचन्द सेवग,मनोहर जी सोनी के सानिध्य में चल रहा है, अभिषेक मे अत्यधिक संख्या मे भक्त जन, माताएँ एवं बहने भी उपस्थित रहती है ।

Categories:
error: Content is protected !!