GENERAL NEWS

भैरव अष्टमी पर सजा खूंखार बाबा भैरव का दरबार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

भैरव अष्टमी पर सजा खूंखार बाबा भैरव का दरबार- महाश्रृंगार महाआरती और महाप्रसाद भक्तों का लगा मेला बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बीकानेर संभाग में मनाया जारहा है। स्टेट वूलन मिल स्थित बाबा खूंखार भैरव मंदिर के पूरे परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया और इत्र की सुगंध से पूरा परिसर
महक रहा है।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता टूट नहीं रहा है। सुबह भक्तों द्वारा तेल देसी घी दूध शहद गंगाजल से अभिषेक करने के बाद कर्मकांड पंडित गोपाल दास छंगानी और उनकी सहयोगी टीम द्वारा मंत्र उच्चारण कर विशेष पूजा अर्चना की गई! महाशृंगार किया गया हवन एवं पूर्ण आहुति के बाद महाआरती का आयोजन किया गया ! सैकड़ो श्रद्धालु भक्त महिला पुरुष बच्चे सहित उपस्थित रहे। आरती के बाद बाबा भैरवनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया केक काटा और बच्चों को प्रसाद के स्वरूप में बांटा कार्यक्रम का आयोजन श्री भैरव भक्त मंडल द्वारा किया गया l वरिष्ठ समाजसेवी भारत तिब्बत मंच की सुधा आचार्य द्वारा शंखनादकर मंदिर प्रांगण को भक्तिपूर्ण माहौल में बदल दिया ! बाबा खूंखार भैरवनाथ का भोग लगाने के पश्चात भंडारे आयोजन रखा गया जो दोपहर से शाम तक लगातार जारी रहा! कार्यक्रम में वरिष्ठ उद्यमी बेगराज नागपाल बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पवन चांडक सतपाल कंसल पंकज कसल चंद्रशेखर राजपुरोहित कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजवीर सिंह राजावत और मित्र रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी सुशील कुमार यादव सुनील दत्त नागल सुधा आचार्य पत्रकार मुदिता पोपली साहिल अख्तर चूड़ीघर प्रकाश सामसुखा उमेश पुरोहित के कुमार आहूजा प्रदीप मोदी दिलीप गुप्ता सहित स्टेट वूलन मिल कॉलोनी निवासी सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की!

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!