बीकानेर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का मुख्य कार्यक्रम 14 अगस्त को , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहेंगे मौजूद…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को पूरे राजस्थान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम बीकानेर में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आमजन से संवाद करेंगे।
इसके बाद वे बीकानेर के बॉर्डर क्षेत्र खाजूवाला में बीएसएफ जवानों से मुखातिब होंगे और ऑपरेशन सिंदूर के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सीमा की सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के अनुभवों पर भी बातचीत होगी।
इस संबंध में जानकारी बीकानेर में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी और धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम पूरे देश में और विशेष रूप से राजस्थान के सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य युवा पीढ़ी को विभाजन के समय झेले गए दर्द और विस्थापन के कड़वे सच से रूबरू कराना है। साथ ही, यह भी बताया जाएगा कि उस समय की राजनीतिक गलतियों के कारण आमजन को कितनी पीड़ा सहनी पड़ी।
बाइट सीआर चौधरी अध्यक्ष राजस्थान किसान आयोग
बाइट गोवर्धन वर्मा धोद विधायक
विजुअल्स

Categories:
error: Content is protected !!