आज का पंचांग और राशिफल…

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 25 जून 2025
वार :- बुधवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उतरायण
ऋतु :- वर्षा
मास:- आषाढ
पक्ष :- कृष्ण
तिथि:- अमावस्या 04:04pm तक:- पश्चात:- प्रतिपाद
नक्षत्र :- मृगशिरा 10:45am :- आर्द्रा
योग :- गंड
करण :- नाग
सूर्यराशि :- मिथुन
चंद्रराशि :- मिथुन
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 05:40am
सूर्यास्त :- 07:35pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
12:32pm से 02:15 pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार

  • आषाढ़ अमावस्या
    ➖➖➖➖➖➖➖
    वार विशेष
    देव :- भगवान गणेश
    अधिदेव :- भगवान विष्णु
  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को सोने या पीतल में बुधवार को धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।।
  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए
    दान :-
  • हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।
    उपाय :-
  • मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।
    बुधवार को करणीय कार्य :-
  • विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन – सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।

वार संज्ञा :-

  • बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-
  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- बुधवार
राशि :- कर्क

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी

अभिजीत मुहूर्त

  • बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैं
    लाभ :-
  • 5:45 am से 7:25am
    अमृत :-
  • 7:26am से 9:04am
    शुभ :-
  • 11:00am से 12:18pm
    ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

विवाहित जातकों के लिए आज का दिन साथी के साथ समय बिताने और पुराने लम्हों को ताजा करने का है। किसी ट्रिप या डिनर का प्लान बन सकता है। साथी की भावनाओं को समझें, ना कि उन पर हावी होने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में पारदर्शिता और सच्चाई बनी रहेगी जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।

वृषभ राशि :-

आज के दिन दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सम्मान की वृद्धि होगी। यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो आज सुलह की प्रबल संभावना है। कुछ जातकों को परिवार की ओर से विवाह की बात पर सहमति मिल सकती है। साथी के साथ मानसिक सामंजस्य बढ़ेगा और आप दोनों एक दूसरे के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि :-
शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक जुड़ाव और सहानुभूति विखाने का है। यदि जीवनसाथी व्यस्त या तनाव में है, तो उसे समझें और सहारा दें। समय रहते संवाद करें, इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में कोई रोमांटिक मोड़ आ सकता है।

================================================================
कर्क राशि :-

विवाहित जातकों के लिए आज का दिन साथी के साथ पुराने मतभेदों को मिटाकर एक नई शुरुआत करने का है। आपकी कोमलता और संवेदनशीलता साथी को भावनात्मक सुरक्षा देगी। यदि आप कोई सरप्राइज प्लान करते हैं, तो रिश्ता और गहरा हो सकता है।

सिंह राशि :-

आज के दिन लव लाइफ में प्रेम और जुनून रहेगा। जो जातक विवाहित हैं, उनको जीवनसाथी से सराहना और समर्थन मिलने के संकेत हैं। आज आप किसी प्रिय वस्तु या पल को एक साथ शेयर कर सकते हैं। किसी यात्रा या पिकनिक का प्लान रिश्ते को और मजबूत करेगा।

कन्या राशि :-

प्रेम जीवन में आज आप सौंदर्य और समझ दोनों दिखाएंगे। विवाहित जातकों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ गहराई से जुड़ने का है। यदि लंबे समय से कोई शिकायत है, तो अब उसे साझा करना चाहिए।

तुला राशि :-

प्रेम जीवन में आज आपको अपने दिल की बात कहने के लिए शाम का समय उपयुक्त रहेगा। दाम्पत्य जीवन में शारीरिक और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन ईष्या या शक जैसे भाव से बचें। अपने पार्टनर व्यवहार पर भरोसा रखें और उनके साथ ज्यादा ज्यादा समय बिताएं।

वृश्चिक राशि :-

प्रेम जीवन में साथी के साथ आज किसी यात्रा या डिनर डेट पर जाने का अवसर मिलेगा। जो लोग अपने रिश्ते में बोरियत महसूस कर रहे थे, उन्हें आज नयापन महसूस होगा। जीवन में रोमांस की बहार फिर से लौट सकती है। दाम्पत्य जीवन पहले से ज्यादा मधुर रहेगा।

धनु राशि :-
प्रेम जीवन में आपका साथी आज आपके विचारों की कद्र करेगा। विवाहित जीवन में आज स्थिरता और समझदारी बनी रहेगी। यदि आप किसी बात को लेकर असंतुलित महसूस कर रहे हैं, तो उसे शांत मन से साझा करें। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

================================================================
मकर राशि :-

आज आप थोड़े गंभीर और चिंतनशील महसूस कर सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी के किसी पुराने व्यवहार या बात को लेकर आपके मन में कुछ असंतोष हो सकता है। यदि ऑप अविवाहित हैं, तो पुराने किसी मित्र से एक भावनात्मक जुड़ाव फिर से सक्रिय हो सकता है। प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए आज का का दिन मध्यम है सीधे न कहें, बल्कि इशारों में बात करें।

कुम्भ राशि :-

आज आपका मूड थोडा उलझा हुआ रह सकता है, खासकर प्रेम संबंधों को लेकर। यदि कोई गलतफहमी या दूरी पहले से चली आ रही है, तो यह मानसिक रूप से आपको परेशान कर सकती है। अविवाहित जातकों के लिए यह समय पुराने किसी रिश्ते को समापन देने का हो सकता है।

मीन राशि :-

आज आप बहुत भावुक और रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह समर्पित महसूस करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए यह दिन प्रेम प्रस्ताव रखने वा किसी के लिए अपने जज्यात जाहिर करने की उपयुक्त अवसर है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की ओर से कोई स्नेहपूर्ण इशारा मिलेगा, जो रिश्ते को फिर से मधुर बना देगा।

================================================================

मेरा और आपका सुविचार
जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

Categories:
error: Content is protected !!