SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY

आज का पंचांग और राशिफल

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 11 फरवरी 2026
वार :- बुधवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- शीशर
मास:- फाल्गुन
पक्ष :- कृष्ण
तिथि:- नवमी10:01pm तक पश्चात:- दशमी
नक्षत्र :- अनुराधा 10:38am तक पश्चात:- ज्येष्ठा
योग :- व्याघात
करण :- गर
सूर्यराशि :- मकर
चंद्रराशि :- वृश्चिक
दिशाशूल :- उत्तर
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 07:25am
सूर्यास्त :- 05:45pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
12:22pm से 01:50pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
देव :- भगवान गणेश
अधिदेव :- भगवान विष्णु

  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के अनुसार अगर लाभ नही पहुंचा रहा हो और कमजोर हो तो पन्ने को सोने या पीतल में बुधवार को धारण करना चाहिए , जब तक आपके पास पन्ना धारण करने की व्यवस्था ना हो तब तक विधारा की जड़ धारण कर सकते हैं या बुध का मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः ।।
  • यदि जन्म कुंडली में बुध फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो उससे संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए
    दान :-
  • हरा वस्त्र , सबूत मूंग , हरि सब्जी, हरि कांच की चूड़ी किसी कन्या को दान दे।
    उपाय :-
  • मूंग को मंगलवार की रात को जल में भीगा दें एवं बुधवार को दिन में पंछियों को खिलाएं । बुधवार को गाय को हरा चारा, घास या हरी शब्जी खिलाएं, बहन या बुआ को वस्त्र एवं मिठाई भी दान कर सकते हैं ।
    बुधवार को करणीय कार्य :-
  • विद्या, कला,काव्य का प्रारंभ करना नवीन व्यापार करना, नवीन लेखन, पुस्तक का प्रकाशन, धन – सहग्र, प्रार्थना पत्र देना शुभ है।

वार संज्ञा :-

  • बुधवार को मिस्र व साधारण संज्ञा दी गई है अर्थात बुध सामान्य दृष्टि वाला है ना ज्यादा शुभ ना ही ज्यादा अशुभ घात वार :-
  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- बुधवार
राशि :- कर्क

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • बुधवार अगर किसी जातक के लिए अशुभ हो तो वह जातक तिल व पके हुवे दूध का दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी

अभिजीत मुहूर्त

  • बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नही होता है क्योंकि बुधवार को अभिजीत मुहूर्त वाले समय राहु काल चल रहा होता है परंतु कुछ विशेष चोगड़ियो में आप कार्य कर सकते हैं
    लाभ :-
  • 6:50am से 8:15am
    अमृत :-
  • 8:16am से 9:34am
    शुभ :-
  • 11:00am से 12:28pm
    ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

मेष राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में चल रही कलह समाप्त होगी। नौकरी कर रहे जातक आज टीम वर्क के जरिए काम करके अच्छा नाम कमा सकते हैं। अपने कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि :-

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। अपने काम में किसी भी प्रकार की ढील ना बरतें। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी। घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। नौकरी में कार्यरत जातक आज अच्छा नाम कमा सकते है। संतान पक्ष आपकी किसी बात पर नाराज हो सकते है।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक अपने करियर को सुधार सकते हैं। मित्रों के साथ आप धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में सक्रियता व सूझबूझ से काम लें। कुछ समय अपनों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। कोई पुराना लेनदेन आज आपको चुकता करना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास करने होंगे,तभी कोई अच्छे पद की प्राप्ति कर पाएंगे। भावनात्मक मामलों में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि परिवार में कुछ कलह चल रही है, तो उसे आपको धैर्य रखकर ही सुलझाना होगा। किसी नए वाहन की प्राप्ति होने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान देंगे,तो आपके लिए समस्या हो सकती है।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें आज अच्छे कार्यों को करके खुद को सुधारने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे जातकों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा, अन्यथा समस्या हो सकती है। घर परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, तो उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर परिवार ने कोई खास व्यक्ति आ सकता है, जिसका आपको सत्कार करने का मौका मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों की धन संपत्ति में वृद्धि होती दिख रही है। आज के दिन आप नये घर या दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए रहेगा। पूर्व में रोकी हुई योजनाएं फिर से शुरू कर सकते हैं। जो भी कार्य करें उसे जिम्मेदारी से करना होगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो उसका समाधान अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की मदद से निकाल सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को काफी हद तक आसानी से पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी आय में संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा भविष्य में परेशानी होगी। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातक कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, लाभ अवश्य मिलेगा। आपके कुछ खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। किसी आवश्यक कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। यदि कोई कानून संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिलेगी। शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स से सलाह मशवरा करना होगा।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। पैतृक सम्पति संबन्धित मामले को सुलझाना होगा। घर परिवार में आप बड़प्पन दिखाते हुए छोटों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ राशि :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। भगवान में पूरी आस्था व विश्वास रखेंगे। किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही किसी पुरानी समस्या के लिए आज चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं। पूर्व में शुरू की गई योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे,तो वह साधारण रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि :-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा भविष्य में समस्या उत्पन्न हो सकती है। पुराने मित्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यापार में दिन कमजोर रहेगा,लेकिन फिर भी आप अपने खर्च आसानी से कर पाएंगे। किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातक आज अच्छा नाम कमा सकते हैं।

================================================================

मेरा और आपका सुविचार
जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!