ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 12 जुलाई 2025
वार :- शनिवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- वर्षा
मास:- श्रावण
पक्ष :- कृष्ण
तिथि:- द्वितीया
नक्षत्र :- उत्तरासाढ़ा 6:37am तक पश्चात:- श्रवण
योग :- विशकुंभ
करण :- तैतिल
सूर्यराशि :- मिथुन
चंद्रराशि :- मकर
दिशाशूल :- पूर्व
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 05:40 am
सूर्यास्त :- 07:35 pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
09:25am से 11:05 am तक
अभिजित मुहूर्त :-
12:15 pm से 12:55 pm तक
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- शनिवार
अधिदेव :- ब्रह्मा
मंत्र :-
- ।। ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः ।।
- यदि शनि फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो शनि का दान किसी वृद्ध मजदूर को शनिवार को करना चाहिए ।
दान :-
- काले वस्त्र , उरद , कला तिल , लोहे की सामग्री , जूते , काला छाता ।
उपाय :-
- शनिवार को संध्याकाल में पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं, शिवलिंग पर काला तिल एवं जल चढ़ाएं तथा मोर पंख पूजा स्थान में रखें । शनिवार को रोटी काले कुत्ते या काली गाय या कौए को खिलाएं । शराब का सेवन ना करें । शनिवार को करणीय कार्य :-
- द्रव्य संग्रह, मकान का शिलान्यास, भूमि पूजन आदि स्थिर कार्य हेतु श्रेष्ठ है।
वार संज्ञा :
- दारुण व तीक्ष्ण संज्ञा दी गई है अर्थात् की शनिवार को कड़ा, कठोर माना गाय है
घात वार :- - दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- शनिवार
राशि :- सिंह, वृष
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- उड़द अथवा तेल से बनी वस्तु या काले तिल
- अगर किसी जातक के लिए शनि अशुभ हो तो वह जातक अथवा दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन सफलता और उत्साह से भरा रहेगा। कायों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम ला सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और काम में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। करियर के लिहाज से यह एक सकारात्मक दिन रहेगा, लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन रिश्तों में थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको समझदारी से काम लेना होगा।
वृषभ राशि :-
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। आप वित्तीय मामलों में सुधार देख सकते हैं। अपने पुराने निवेशों से लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन इसे लेने से पहले सावधानी बरतें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी करीबी से मदद मिल सकती है, तथा आपके पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। लेकिन अनावश्यक खचों से बचें।
मिथुन राशि :-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। कामकाजी जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप इनसे अच्छे तरीके से निपट सकते हैं। किसी पुराने काम में सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन किसी बात को लेकर मन में तनाव हो सकता है। रिश्तों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताना लाभकारी होगा। आपके लिए यह समय किसी विशेष निर्णय को लेकर सोचने का है, लेकिन किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें।
कर्क राशि :-
आज का दिन आपके लिए यात्रा से संबंधित हो सकता है। व्यापार या नौकरी के लिए यात्रा करना आवश्यक हो सकता है। सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतें, क्योंकि छोटी बीमा. रियों से परेशान हो सकते हैं। आपके मन में कई नए विचार आ सकते हैं, जो भविष्य में सफलता दिला सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई खास परिवर्तन देखने को मिल सकता है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी का सहयोग करेंगे जिससे रिश्ते में सुधार होगा।
सिंह राशि :-
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। अगर आप किसी पुराने काम को लेकर चिंतित हैं, तो उसका समाधान हो सकता है। ध्यान रखें कि किसी पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी लें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी असहमति हो सकती है, लेकिन समझदारी से आप उसे सुलझा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, परन्तु अत्यधिक खर्च करने से बचें।
कन्या राशि :-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छे परिणाम मिलेंगे, इसलिए मेहनत में कोई कमी न रखें। आर्थिक दृष्टि से यह समय स्थिर रहेगा, लेकिन कुछ बड़े खर्चे भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अंत में स्थिति सामान्य हो जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को कोई नई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि :-
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। कार्यों में छोटी-छोटी रुक विटें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें। आपके लिए यह समय अपनी सेहत का ध्यान रखने का है, क्योंकि थकान महसूस हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि ले सकते हैं जिससे आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लाएगा। कामकाजी जीवन में कुछ नकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन आप इन्हें अपनी समझदारी से निपटा सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते में सुधार हो सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें। कोई लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बड़े-बुजुर्ग आज आपसे नाराज हो सकते हैं. ऐसे में उनके द्वारा कही गई बातों का सम्मान करें।
धनु राशि :-
आज का दिन आपके लिए नए अवसरों का स्वागत करेगा। आप अपने कार्यों में अच्छे परिणाम पा सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय से पहले पूरी जानकारी लें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और आपका पारिवारिक स्थिति भी बेहतर होगा। आज आपको किसी खास व्यक्ति से मदद मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में किसी पुराने मामले को लेकर कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की मदद मिल सकती हैं
मकर राशि :-
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के बावजूद कुछ छोटी परेशानियां हो सकती हैं। आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है, खासकर आर्थिक मामलों में। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन किसी करीबी से मतभेद हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आपके लिए यह समय आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे जिससे आपके विचारों में स्पष्टता आएगी। वित्तीय मामलों में आपको फायदा होगा और किसी पुराने कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन भी संतुलित रहेगा। आज कोई विशेष खबर मिल सकती है। शारीरिक रूप से थकान महसूस हो सकता है, इसलिए आराम भी जरूरी है। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। कुछ पुराने कायों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन प्रयास जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।
मीन राशि :-
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। आप अपने कायों में सफल होंगे, लेकिन आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा कि किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, क्योंकि हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खचों में भी वृद्धि हो सकती है। आपके लिए यह समय अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का है, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
================================================================
मेरा और आपका सुविचार
आज को संभाल लेना ही भविष्य निर्माण करना है।
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
Add Comment