ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 13 जुलाई 2025
वार :- रविवार
विक्रम संवत् :- 2082
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- वर्षा
मास:- श्रावण
पक्ष : – कृष्ण
तिथि:- तृतीया
नक्षत्र :- श्रवण 6:55am तक पश्चात:- धनिष्ठा
योग :- प्रीति
करण :- वणिज
सूर्यराशि :- मिथुन
चंद्रराशि :- मकर 6:53pm तक पश्चात:- कुंभ
दिशाशूल :- पश्चिम
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 05:40am
सूर्यास्त :- 07:40pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
5:35pm से 7:07 pm तक
अभिजित मुहूर्त :-
12:05 pm से 01:00 pm तक
ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖
आज व्रत एवं त्यौहार
➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- रविवार
अधिदेव :- अग्नि देव
- यदि किसी की कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो ऐसी स्थिति में माणिक्य सोने या तांबे में रविवार को धारण करना चाहिए, आप बेल का जड़ या लाल चंदन की माला धारण कर सकते हैं । लाल चंदन का तिलक लगा सकते हैं , लाल चंदन की माला से सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
- ।। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः ।।
- यदि सूर्य फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो सूर्य का दान किसी 50 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को या मंदिर में करना चाहिए ।
दान :-
- गेहूं , तांबा , गुड़ , लाल चंदन , लाल वस्त्र रविवार को दान करना चाहिए ।
उपाय :-
- प्रातः तांबे के लोटे में जल , कुंकुम, अक्षत एवं लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्पित करें , भूरी गाय को गुड़ अपने हाथों से खिलाए । बंदरों को गुड़ एवं चने खिलाए । पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें एवं पिता की सेवा करें ।
रविवार को करणीय कार्य :-
- राजकीय सेवा एवं अन्य राजकीय कार्यों के लिए शुभ है
वार संज्ञा : –
- रविवार को ध्रुव एवं स्थिर संज्ञा दी गई है
घात वार :-
- दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें
वार:- रविवार
राशि :- मेष
अशुभ फल नाशक पदार्थ :-
- अगर किसी जातक के लिए सूर्य अशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी का सेवन अथवा दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी।
➖➖➖➖➖➖➖
राशिफल
मेष राशि :-
आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा तथा आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए अच्छा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में भी हल्का तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वित्तीय स्थिति भी मजबूत रहेगी।
वृषभ राशि :-
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जो आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर में छोटे-मोटे कामों को लेकर व्यस्तता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में किसी छोटी-मोटी गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि :-
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन आपको इनसे निपटने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। पारिवारिक जीवन में कोई छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में भी किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। सेहत में हल्की थकान महसूस हो सकती है।
कर्क राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आएंगे, जिन्हें आप जल्दी ही क्रियान्वित करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। दफ्तर में आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सब कुछ सामान्य रहेगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वित्तीय स्थिति भी मजबूत रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि :-
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और सामर्थ्य से आप सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। आज आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर सोच-विचार करने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ छोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन में भी कुछ तनाव हो सकता है। वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
कन्या राशि :-
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपने काम में पूरी तरह से फोकस रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भोड़ी अनबन हो सकती है। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लग्न को सराहा जाएगा। आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में भी कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी और आज आपको कुछ नई वित्तीय योजनाएं भी मिल सकती हैं। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन आलस्य से बचें और समय-समय पर व्यायाम करें।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समझदारी और प्रयास से आप अपनी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी कुछ तनाव आ सकता है। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निवेश से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर निर्णय लें। सेहत में ध्यान की कमी के कारण मानसिक थकान हो सकता है।
धनु राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आप अपनी मेहनत का पूरा फल पाएंगे। यह दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा और आप घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। वित्तीय स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के खचों से बचने की आवश्यकता है। सेहत में किसी प्रकार की कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
मकर राशि :-
आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उन्हें सफलता से पूरा करेंगे। किसी बड़े निर्णय के लिए आपको दूस. रों से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन पुराने कर्ज चुकाने पर ध्यान दें। सेहत सामान्य रहेगी।
कुम्भ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जो आपके करियर को नई दिशा देगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा और आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम जीवन में भी किसी तरह का कोई खास बदलाव हो सकता है, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी और आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
मीन राशि :-
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपका कार्य प्रभावी रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम होंगे और दूसरों से सहायता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष रहेगा और घर के वातावरण में शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में अच्छे रिश्ते विकसित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
================================================================
आज का विचार
जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा
Add Comment