बीकानेर 03 अक्टूबर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के निर्देशन में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रसार कार्यक्रम, प्रशासनिक गतिविधियों एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किए। बैठक की शुरूआत में स्वागत अभिभाषण प्रति कुलगुरु एवं अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय प्रो. हेमंत दाधीच ने दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी ने दिया। संवाद बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, वित्त नियंत्रक अरविंद बिश्नोई, निदेशक प्रसार शिक्षा एवं अधिष्ठाता स्नातकोत्तर प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय प्रो. राहुल सिंह पाल एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीषा माथुर उपस्थित रहे। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के संगठक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर एवं पशुधन अनुसंधान केन्द्र, बीछवाल का निरीक्षण भी किया एवं इनके सुद्दढीकरण हेतु आवश्यक सुझाव दिये। इस दौरान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. राहुल सिंह पाल, पशुधन अनुसंधान केन्द्र, बीछवाल के प्रभारी डॉ. मोहनलाल चौधरी सहित शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Categories: GENERAL NEWS
Latest Posts
- Empowering Excellence Through Training: Army Commander Reviews Combat Readiness at Mahajan Field Firing Range, Desert Battle School and 24 Rapid Ranbankura Division Bikaner

- Veterinary University NCC Unit Celebrates World Youth Skills Day 2026 in Bikaner

- Lt Gen Mohit Malhotra Reviews Operational Preparedness at Bathinda Military Station, Emphasises Technology-Driven Combat Readiness

- MGSU बीकानेर: सेमेस्टर जून-2026 परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, जानें नया शेड्यूल
- बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने बीकानेर के समग्र विकाश हेतु सौंपा ज्ञापन
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS

