GENERAL NEWS

वी एम ओ यू: M.Sc. तथा B.Ed. के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू , मेरिट से होगा प्रवेश

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

कोटा | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के एम.एस.सी तथा बी. एड.पाठ्यक्रम के सत्र जनवरी 2026 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चालु हो चुके है |निदेशक विज्ञान एवं तकनीकी विद्यापीठ प्रो. अनुराधा दुबे ने बताया कि विश्विद्यालय के M.Sc.(बॉटनी,केमिस्ट्री, फिजिक्स तथा जूलॉजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधित विषय के साथ B.Sc. में कुल प्राप्तांको के आधार पर मेरिट से किए जाते हैं| इस हेतु आवेदन प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है | समन्वयक प्राणी शास्त्र डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी VMOU की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक की सहायता से पांच सौ रूपए आवेदन शुल्क अदा कर अपना फॉर्म भर सकते हैं| अप्लाई करने से पूर्व अभ्यर्थी ऑनलाइन उपलब्ध गाइडलाइन तथा पात्रता शर्तें अच्छे से पढ़ लेवे| एम.एस.सी में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में बी एस सी पास होना अनिवार्य हैं| परिणाम का इंतजार कर रहे या वर्तमान में बी एस सी में अध्ययनरत अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते |अभ्यर्थी का प्रवेश मेरिट,उसके द्वारा भरे गए अध्ययन केंद्रों के विकल्प, राजस्थान सरकार के आरक्षण नियमों, तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा| अभ्यर्थी को अपनी रुचि के विषय में उपलब्ध सभी सेंटरों के विकल्प अपनी वरीयता के हिसाब से भरने आवश्यक हैं| शिक्षा विद्यापीठ की निदेशक प्रो कीर्ति सिंह ने बताया कि विश्विद्यालय की बी. एड. पाठ्यक्रम की पांच सौ सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो चुकी हैं| इस कोर्स के लिए एन सी टी ई,राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित योग्यता के आधार पर प्रवेश होंगे| जिसमें सेवारत प्राइमरी शिक्षक जिन्होंने नियमित रूप से डी एल एड कोर्स किया है तथा स्नातक योग्यता रखते है, वे आवेदन कर सकते हैं|प्रवेश का आधार स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंक तथा आरक्षण नियम होंगे|

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!