बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा स्व. श्री शिवरतन जी अग्रवाल-“फन्ना बाबू” को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड,व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष व मुख्य संरक्षक स्व. फन्ना बाबू का पुण्यस्मरण व श्रद्धांजलि सभा रविन्द्र रंगमंच में

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर

स्व. श्री शिवरतन जी अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’-पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक – बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल,बीकानेर की गौरवशाली विभूति, उद्योग जगत की अमिट पहचान, प्रख्यात समाजसेवी, दानवीर भामाशाह, करुणामूर्ति एवं जन-जन के हितैषी, हमारे प्रेरणास्रोत तथा बीकाजी ग्रुप के संस्थापक स्व. श्री शिवरतन जी अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ का आकस्मिक निधन न केवल व्यापार एवं उद्योग जगत, बल्कि सम्पूर्ण बीकानेर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।उनका व्यक्तित्व सेवा, समर्पण, उदारता एवं दूरदर्शिता की अद्वितीय मिसाल था। उन्होंने व्यापार, उद्योग एवं समाज को जो दिशा, ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की, वह सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेगी।व्यापार मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि बीकानेर के भुजिया, नमकीन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले फंन्ना बाबू जैसे भामाशाह एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उनके सम्मान में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी समर्पित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिनांक: 6 मई 2026 सायं 6:30 बजे, रविन्द्र रंगमंच, बीकानेर में आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर गणेश बोथरा ने बताया कि कार्यक्रम में हल्दीराम मूलचंद परिवार, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की सभी सहभागी संस्थाएं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि, फन्ना बाबू के स्नेहीजन एवं बीकानेर के आम नागरिक उपस्थित रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड व सभी सहभागी संस्थाओं ने जन जन से अपील की है कि कार्यक्रम में पधारकर महान दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें एवं कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

Categories:
error: Content is protected !!