GENERAL NEWS

इंदिरा गांधी नहर परियोजना: आरडी 750 से 820 तक निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक, गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे कार्य..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 2 अप्रैल। इंदिरा गांधी नहर परियोजना, बीकानेर के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन ऑफ एस्केप रिजर्वायर आरडी 750 एवं मेन कैनाल पर चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य अभियंता द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित कर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्य प्रगति में तेजी लाने पर जोर देते हुए संवेदक को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कंपनी द्वारा लगभग 17 करोड़ रुपये का बिल लंबित होने की जानकारी भी दी गई।

निरीक्षण के दौरान चैनल आरडी 7175 से आरडी 7196 तक डबल टाइल लाइनिंग कार्य प्रगति पर पाया गया। लाइनिंग के बेस प्लास्टर का कार्य भी साथ-साथ जारी था। गुणवत्ता परीक्षण के तहत सीमेंट उपयोग का मापन कर वास्तविक उपयोग से मिलान किया गया, जो संतोषजनक पाया गया।

टाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के निरीक्षण में पाया गया कि निर्धारित तिथि तक 22,590 टाइलों का निर्माण किया जा चुका है। सभी टाइलों को क्योरिंग के लिए टैंकों में सुरक्षित रखा गया है तथा 7 दिन पुरानी टाइलों के कंप्रेसिव स्ट्रेंथ परीक्षण हेतु नमूने प्रयोगशाला भेजे गए।

मेन कैनाल के राइट साइड पट्टे पर आरडी 750 से 820 तक किए गए जीएसबी कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाई गई। मुख्य अभियंता द्वारा स्वयं वाहन से 100 किमी/घंटा की गति से सतह की समतलता और गुणवत्ता का परीक्षण किया गया, जो उत्तम पाया गया।

साइट निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्लांट पर टाइल कास्टिंग कार्य जारी है और संबंधित रजिस्टर सुव्यवस्थित रूप से संधारित किए जा रहे हैं। टाइल टैंकों में पर्याप्त पानी उपलब्ध है तथा लाइनिंग कार्य निरंतर प्रगति पर है। साथ ही साइट पर साइन बोर्ड, लाइटिंग एवं सेफ्टी प्रबंधन की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के निष्कर्ष में बताया गया कि लाइनिंग, बेस प्लास्टर, जीएसबी एवं टाइल निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं तथा सीमेंट का उपयोग भी निर्धारित मानकों के अनुसार किया जा रहा है। हालांकि कार्य प्रगति में और सुधार की आवश्यकता बताते हुए संवेदक को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, प्रत्येक चरण में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा टाइल निर्माण, लाइनिंग एवं जीएसबी कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्य अभियंता कार्यालय को प्रेषित की जाए।

निरीक्षण के दौरान यह अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता, क्वालिटी कंट्रोल एवं रेगुलेशन श्री सुनील कटारिया, अधीक्षण अभियंता श्री रामचन्द्र इनानिया, अधीक्षण अभियंता क्वालिटी कंट्रोल श्री संदीप भाटी, अधिशासी अभियंता श्री महेश चौधरी, अधिशासी अभियंता श्री दीपंकर शर्मा, सहायक अभियंता श्री सत्यानारायण कुमावत, सहायक अभियंता श्री प्रेम कुमार किलानिया आदि मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!