बीकानेर में एएनटीएफ और नाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 83.87 ग्राम अफीम बरामद, क्रेटा कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के एडीजीपी दिनेश एम. एन. के निर्देश पर बीकानेर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। चौकी प्रभारी महेन्द्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नाल थाना पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की।
प्राप्त सूचना के अनुसार श्रीगंगानगर–जैसलमेर हाईवे पर एक क्रेटा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR32N3888) में अवैध मादक पदार्थ ले जाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि होने पर एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर टोल नाका नंबर 02 के पास नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में कार के डैशबोर्ड तथा आरोपी के पेंट की जेब से कुल 83.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) बरामद हुआ। मौके पर ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Categories:
error: Content is protected !!