‘कलाकार एक फ़नकार अनेक’ में गूंजे सदाबहार फिल्मी नगमे, एम. रफ़ीक कादरी ने बांधा समां

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 22 जुलाई। अमन कला केंद्र की ओर से बुधवार को लायंस क्लब पंचशती सर्किल में ‘कलाकार एक फ़नकार अनेक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्श्व गायक मुकेश की जयंती के अवसर पर आयोजित इस संगीतमय संध्या में बीकानेर के प्रसिद्ध गायक एम. रफ़ीक कादरी ने मुकेश, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार सहित अन्य महान पार्श्व गायकों के सदाबहार फिल्मी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद मिढ़ा थे। अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा तथा कंप्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम के रितेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से की। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में होटल रॉयल के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. अच्युत त्रिवेदी, डॉ. गौरव गोम्बर, डॉ. नवनीत सुथार, डॉ. हिमांशु दाधीच, डॉ. आनंद बिनानी, सैयद अख्तर, श्याम तंवर, मोहम्मद सदीक चौहान और मास्टर अमीर सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी, सुमन पंवार, गोपिका सोनी, सिराजुद्दीन खोखर, जावेद मिर्जा, विवेकानंद आर्य, डॉ. नरेश पोपली, डॉ. जयश्री, मुरली मनोहर, राजेंद्र बोथरा, डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, नदीम हुसैन, एम.आर. कुकरेजा और मनफूल पवार सहित कई कलाकारों ने युगल गीत प्रस्तुत कर एम. रफ़ीक कादरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

Categories:
error: Content is protected !!