मुकेश जयंती पर फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम 22 जुलाई को, कार्यक्रम के बैनर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अमन कला केंद्र के तत्वावधान में ‘कलाकार एक, फनकार अनेक’ श्रृंखला के तहत 22 जुलाई को आयोजित होने वाले पार्श्व गायक मुकेश की जयंती विशेष कार्यक्रम के फ्लैक्स बैनर का विमोचन गांधी पार्क में किया गया।

संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि 22 जुलाई को शाम 7 बजे लॉयंस क्लब पंचशती सर्किल में फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें वे मुकेश के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद मिढ़ा (उपाध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी) होंगे। अध्यक्षता एन.डी. रंगा (अध्यक्ष, सखा संगम) एवं रितेश अरोड़ा (कंप्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम) संयुक्त रूप से करेंगे। विशेष आमंत्रित अतिथि इकबाल हुसैन समेजा (डायरेक्टर, होटल रॉयल इन) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. हिमांशु दाधीच, डॉ. नवनीत सुथार, डॉ. अच्युत त्रिवेदी, डॉ. गौरव गोम्बर, डॉ. श्याम अग्रवाल, डॉ. आनंद बिनानी, श्याम तंवर, एम.आर. मुगल, सैय्यद अख्तर अली, मोहम्मद सदीक चौहान एवं मास्टर अमीर मौजूद रहेंगे।

बैनर विमोचन के अवसर पर अरविंद मिढ़ा, एन.डी. रंगा, रितेश अरोड़ा, डॉ. नरेश पोपली, एम. रफीक कादरी, जावेद मिर्जा, विवेकानंद आर्य, मनफूल पवार, विजय शंकर गहलोत, इंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!