मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के तहत ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का होगा अनावरण

बीकानेर।
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बीकानेर दौरे के तहत मेघासर गांव में ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा के अनावरण एवं आम जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मेघासर पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया।

इस दौरान जनसभा स्थल एवं हेलीपेड के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया गया तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मेघासर आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण एवं आमजन को संबोधन क्षेत्र के विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान प्रदान करेगा।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जैना महाराज, सरपंच प्रतिनिधि आशुराम उपाध्याय, नत्थू महाराज, जेठमल पंचारिया सहित मेघासर गांव के गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!