महिला थाना अधिकारी श्रीमती रेणु का सखी संस्कार म्यूजिक महिला सुरक्षा ग्रुप द्वारा सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।
सखी संस्कार म्यूजिक महिला सुरक्षा ग्रुप द्वारा बीकानेर महिला थाना अधिकारी के पद पर कार्यरत रेणु मैडम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप की फाउंडर श्रीमती संध्या द्विवेदी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया वहीं श्रीमती इंद्रा बालेचा एवं रजनी खत्री ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
संध्या तिवारीएवं शकुंतला शर्मा जी ने रेणु मैडम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला थाने से काउंसलर भी उपस्थित रहीं। उपस्थित महिलाओं ने महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर जागरूकता और सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
रेणु मैडम ने भी ग्रुप की सदस्यों द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण के साथ तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा के कार्य करने के लिए साधुवाद दिया |

सम्मान कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!