बीकानेर में थाने से भागा बदमाश जोधपुर से पकड़ा:पुलिस बोली- आरोपी पर अब फरार होने का भी चलेगा केस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में थाने से भागा बदमाश जोधपुर से पकड़ा:पुलिस बोली- आरोपी पर अब फरार होने का भी चलेगा केस

बीकानेर

बीकानेर के कोटगेट थाने से मंगलवार सुबह करीब दस बजे मारपीट के मामले में हिरासत में लिया गया आरोपी मेडिकल के लिए ले जाते समय पुलिस को धक्का देकर भाग गया।

शाम होते-होते पुलिस ने उसे जोधपुर में फिर से पकड़ लिया। वो नोखा से नागौर होते हुए जोधपुर पहुंच गया। कोटगेट पुलिस ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और जोधपुर में दबोच लिया।

आरोपी आजाद उर्फ कलवा को रात में पकड़ा गया था और पुलिसकर्मी उसे गाड़ी में बैठाकर हॉस्पिटल ले जा रहे थे। इसी दौरान वह गलियों के रास्ते निकल गया था। घटना के बाद शहर के सभी थानों को अलर्ट कर तलाश शुरू की गई थी।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आजाद उर्फ कलवा बीकानेर से भागने के बाद नोखा पहुंचा। जहां से वो नागौर होते हुए जोधपुर पहुंच गया। पुलिस को कुछ ही देर में पता चल गया था कि वो किस दिशा में भागा है। पुलिस की स्पेशल टीम ने उस पर पूरी नजर रखी और जोधपुर पहुंचते ही उसे दबोच लिया। रात करीब सात बजे पुलिस टीम उसे लेकर जोधपुर से बीकानेर रवाना हो गई है।

मेडिकल के लिए ले जाते समय दिया धक्का

कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सोमवार की रात मारपीट के मामले में आजाद उर्फ कलवा को हिरासत में लिया गया था। मंगलवार सुबह उसे मेडिकल मुआयना के लिए पुलिसकर्मी थाने के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठाकर हॉस्पिटल ले जा रहे थे। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और भाग निकला। दोनों पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। वह पास की गलियों के रास्ते निकल गया, जिससे पुलिस उसे तुरंत पकड़ नहीं सकी थी।

मारपीट के साथ फरार होने का मामला भी दर्ज होगा

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मारपीट के मामले के साथ अब पुलिस हिरासत से भागने का अलग केस भी दर्ज किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई होगी। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

Categories:
error: Content is protected !!