पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया का बीकानेर आगमन पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने किया सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 27 सितंबर। पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री श्री गुलाबचंद जी कटारिया के बीकानेर आगमन पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा आयोजित चिकित्सक एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से श्री कटारिया जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद जी सारस्वत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि दूसरों के लिए जीने वाला इंसान ही सही मायने में इंसान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का गौरवशाली इतिहास रहा है। राजस्थान के लोगों ने न केवल प्रदेश और देश में, बल्कि विदेशों में जाकर भी अपनी प्रतिभा, मेहनत एवं समर्पण से देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति के गुण, समर्पण और निष्ठा ही उसके व्यक्तित्व की वास्तविक पहचान होते हैं। उन्होंने अपने जीवन के संदर्भ में कहा कि वे अनुशासित जीवन जीने में विश्वास रखते हैं और चाहते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाए।

श्री कटारिया ने नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए कहा कि वे समाज को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि बीकानेर भी पूर्णतः नशामुक्त बने और युवा पीढ़ी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष कमल बोथरा, प्रचार मंत्री सुशील यादव, विनोद बाफना, विनोद गोयल, सुभाष मित्तल, शांतिलाल कोचर, प्रेम खंडेलवाल, संदीप बुढ़ानिया, किशन लोहिया, विजय बाफना, विनोद भोजक सहित व्यापार उद्योग मंडल के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि श्री गुलाबचंद कटारिया का बीकानेर आगमन शहर के व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर मंडल की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान कर बीकानेर के व्यापार एवं उद्योग जगत की ओर से शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!