बीकानेर ! बारिश के कारण दीवार ढही, बच्चे सहित तीन की मौत:फैक्ट्री में काम करते हादसा, एमपी के रहने वाले थे सभी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ; बारिश के कारण दीवार ढही, बच्चे सहित तीन की मौत:फैक्ट्री में काम करते हादसा, एमपी के रहने वाले थे सभी

बीकानेर

निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक बच्चे सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई। ये दीवार एक फैक्ट्री की थी, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण दीवार कमजोर होकर गिर गई। मजदूर एमपी के रहने वाले है और यहां बच्चों को लेकर काम के लिए आए हुए है। घटना बीकानेर के शोभासर क्षेत्र की है।

लोहे के शेड से बन रही थी फैक्ट्री

लोहे के शेड से बन रही थी फैक्ट्री

बीछवाल थाना क्षेत्र में स्थित शोभासर में फैक्ट्री लोहे के एंगल और टीन शेड से बनाई जा रही थी। भारी-भरकम लोहे के पाइप और गर्डर के कारण ईंट की बनी किनारे की दीवार नीचे गिर गई। दो मजदूर और एक बच्चा इसके नीचे दब गए। मौके पर अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे, जिनमें भगदड़ मच गई और उन्हें लेकर तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए।

तेज आंधी और दो दिन से बारिश के चलते दीवार कमजोर हो चुकी थी। शुक्रवार को हल्की बारिश शुरू होने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। बताया जा रहा है कि दीवार की ओट मजदूर और उनका बच्चा बैठा था। इस दौरान अचानक दीवार गिर गई। घटना की जानकारी पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पीबीएम हॉस्पिटल जाकर जानकारी ली। मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां बच्चों के साथ मजदूरी के लिए आए थे। दो मजदूर और एक छोटा बच्चा निर्माणाधीन दीवार की चपेट में आ गए। फिलहाल मृतकों का नाम पता नहीं चला है।

Categories:
error: Content is protected !!