बाइक चोर BCA स्टूडेंट को पकड़ा:महंगी बाइकों का है शौकीन, मास्टरचाबी से वाहन चुराकर भागता था

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बाइक चोर BCA स्टूडेंट को पकड़ा:महंगी बाइकों का है शौकीन, मास्टरचाबी से वाहन चुराकर भागता था

बीकानेर

बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार बीसीए स्टूडेंट। - Dainik Bhaskar

बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार बीसीए स्टूडेंट।

बीकानेर में बाइक चोर बीसीए स्टूडेंट को गिरफ्तार किया गया है। युवक महंगी बाइक को शौकीन है। इसे पूरा करने के लिए भीड़भाड़ वाले अलग-अलग इलाके से बाइक चोरी करता था।

बीकानेर के नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में जोशुआ पॉल (19) को गिरफ्तार किया गया है। वह कॉलेज स्टूडेंट है।

घर के आगे से बाइक लेकर भागा था

थानाधिकारी ने बताया कि 19 मई को मनोज कुमार ने मुरलीधर कॉलोनी में घर के आगे से बाइक चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाधिकारी समेत हेड कॉन्स्टेबल हंसराज, अमर सिंह शामिल रहे और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया।

भीड़भाड़ वाले इलाके में करता चोरी

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने महंगी बाइकों का शौक पूरा करने के लिए चोरी करता था। भीड़भाड़ वाले इलाके जैसे अस्पताल के पास, बड़े शोरूम, गाड़ी स्टेंड के पास रैकी करता था। इसके बाद मौका मिलते ही बाइक चोरी कर भाग जाता था।

सीसीटीवी से बचने मुंह को पकड़े से छुपाता था

सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए अपना मुंह कपड़े से ढककर वारदात करता था। अपने पास मास्टर चाबी रखता था। मास्टर चाबी को बाइकों में लगाता और चोरी कर भाग जाता था।

Categories:
error: Content is protected !!