भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागतयुवा शक्ति के दम पर भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे – शंकर गौरा पहली बार बीकानेर आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल – पंकज अग्रवाल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के आज बीकानेर आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल की अगुवाई में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शंकर गौरा का साफा पहनाकर, पुष्प वर्षा कर, विशाल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। साथ ही प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत उन्हें सदैव स्मरण रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रहा है।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के पहली बार बीकानेर आगमन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता, वेद व्यास, मनीष सोनी, गोपाल अग्रवाल, नरेश नायक, मुकेश धवल, मोहित भाटी, संगीलाल गहलोत, देवेंद्र तंवर, अर्जुन कड़वासरा, राकेश डोगीवाल, सुनील मेघवाल, मदन सोनी के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!