BSF जवान का मिला सुसाइड नोट,ससुराल वालों से था परेशान:लिखा- ‘मां को नॉमिनी बनाना और दोस्तों को 65 हजार रुपए लौटा देना’

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

BSF जवान का मिला सुसाइड नोट,ससुराल वालों से था परेशान:लिखा- ‘मां को नॉमिनी बनाना और दोस्तों को 65 हजार रुपए लौटा देना’

भारत-पाक सरहद पर BSF के जवान संदीप ने घरेलू कलह से परेशान होकर सुसाइड किया था। जवान का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि ‘ मेरी मां को मेरा नॉमिनी बनाया जाए और दोस्तों से उधार लिया पैसा लौटाया जाए ‘। परिजन शव को कर्नाटक लेकर गए है, वहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

BSF से मिली जानकारी अनुसार कर्नाटक के रहने वाले जवान संदीप बिरादर (30) पुत्र सुरेश ने मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली थी। जवान ने धनाना पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान सुसाइड किया था। गोली की आवाज सुनकर पास में ही ड्यूटी कर रहे जवान आए और जवाहिर हॉस्पिटल लाए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

जवान के परिजन बुधवार को कर्नाटक से जैसलमेर आए थे। पोस्टमार्टम के बाद जोधपुर से फ्लाइट से शव कर्नाटक ले जाया गया। जवान का आज कर्नाटक में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतक संदीप के शव को लाए जवाहिर होस्पिटल।

मृतक संदीप के शव को लाए जवाहिर होस्पिटल।

सुसाइड नोट में लिखा- मां को नॉमिनी बनाया जाए
मामले की जांच के दौरान जवान के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें केवल 2 लाइन लिखी है। लिखा है कि- ‘ मेरी मां को मेरा नॉमिनी बनाया जाए और 65 हजार दोस्तों से उधार लिए हैं उनको लौटाया जाए ‘। जानकारी अनुसार जवान की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। संदीप जॉइंट फैमिली में रहता था। उसके दो बड़े भाई में से एक किसान है और एक आर्मी में है। बताया जा रहा है कि उसके ससुराल वालों का उसकी जिंदगी में काफी दखल था। जवान कई बार छुट्टी लेकर घर जाता और घरेलू कलह को सुलझाने की कोशिश करता था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!