BSP ने जारी की 43 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, अब तक 129 कैंडिडेट्स का ऐलान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

BSP ने जारी की 43 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, अब तक 129 कैंडिडेट्स का ऐलान

Rajasthan BSP Candidates List News: राजस्थान में क्या बीएसपी फिर कोई खेला करेगी? एक के बाद एक पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा रहा। अभ तक 129 प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी बीच बीजेपी ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी की। उधर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 6 लिस्ट जारी की है।

जयपुर : बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती के निर्देश से 43 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। दो दिन पहले भी 44 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। बीएसपी की ओर से अब तक 129 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। भगवान सिंह बाबा का कहना है कि पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। सोमवार 6 नवंबर नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में प्रत्याशियों की और लिस्ट आना तय है।

बीएसपी की नई लिस्ट 43 प्रत्याशियों के नाम

1. जैतारण – सरोज मेघवाल
2. सूरसागर – राजेंद्र सिंह
3. जोधपुर – सुनीता
4. श्रीगंगानगर – परमानंद
5. शेरगढ़ – झुजाराम
6. भीलवाड़ा – कल्पना रेनू चानन
7. शिव – जय राम
8. पचपदरा – मुख्तियार अली
9. बायतु – छगनाराम
10. पाली – संदेश पंवार
11. मांडल – रामेश्वर जाट
12. मांडलगढ़ – बख्तावर
13. शाहपुरा – रमेश मेघवाल
14. सहाड़ा – कालू खान
15. आसींद – इंदिरा देवी चौधरी
16. जालौर – ओमप्रकाश चौहान
17. सांचौर – शमशेर अली सैयद
18. भीनमाल – कृष्ण कुमार देवासी
19. आहोर – मसराराम
20. रानीवाड़ा – लाखाराम चौधरी
21. हनुमानगढ़ – कैलाश
22. बिलाड़ा – श्यामलाल चौहान
23. लूणी – राजूराम
24. ओसियां – श्याम नवीन
25. भोपालगढ़ – रणजीत चौहान
26. सरदारपुरा – दलपत चौहान
27. पुष्कर – शहाबुद्दीन
28. अजमेर दक्षिण – हेमंत कुमार सोलंकी
29. नसीराबाद – मुकेश कुमार
30. लोहावट – भंवरलाल भील
31. फलोदी – हरिराम फुलवरिया
32. अजमेर उत्तर – सुशीला
33. किशनगढ़ – रामनिवास
34. ब्यावर – शिवानी
35. बाली – हेमंत कुमार
36. सुमेरपुर – जीवाराम राणा
37. जैसलमेर – प्रहलाद राम (परिवर्तित)
38. छाबड़ा – छीतरलाल
39. किशनगंज – रामदयाल मीणा
40. बारां अटरू – सुरेश कुमार
41. निवाई – बाबूलाल सिंगारिया
42. बसेड़ी – दौलत सिंह
43. श्री डूंगरगढ़ – राजेंद्र सिंह

2 नवंबर को इन 44 प्रत्याशियों के नाम घोषित

1. बाड़ी – जसवंत सिंह गुर्जर
2. किशनगढ़ बास – सिमरत कौर
3. मंडावा – सादिक खान
4. श्रीमाधोपुर – मंगलचंद यादव
5. बगरू – डॉक्टर भवानी शंकर
6. सलूंबर – कन्हैयालाल
7. उदयपुर शहर – राजकुमार यादव
8. निंबाहेड़ा – राधेश्याम मेघवाल
9. बड़ी सादड़ी – भवानी लाल
10. बेंगू – ओंकार सिंह
11. कपासन – बालू नायक
12. चित्तौड़गढ़ – रामेश्वर बैरवा
13. राजसमंद – विनोद सोनवाल
14. धरियावद – कन्हैया लाल मीणा
15. डूंगरपुर – जीवनलाल
16. सागवाड़ा – दलजी मीणा
17. बागीदौरा – प्रवीण
18. बांसवाड़ा – प्रकाश चरकोटा
19. डग – डालूराम
20. झालरापाटन – मकसूद मंसूरी
21. खानपुर – संजू
22. मनोहर थाना – चंद्र सिंह
23. सांगोद – आचार्य धनराज स्वामी
24. लाडपुरा – हरीश कुमार
25. किशनगंज – रामदयाल मीणा
26. हिंडोली – सत्यनारायण
27. देवली उनियारा – ओम प्रकाश
28. टोंक – अशोक कुमार
29. सादुलशहर – राजेंद्र कुमार मेहरा
30. वैर – चिरमोली राम
31. अनूपगढ़ – किशनलाल
32. सिवाना – दीपाराम
33. बाड़मेर – हरखाराम
34. सिरोही – सुरेश कुमार
35. आबू पिंडवाड़ा – सुरेंद्र कुमार
36. रेवदर – बीनाराम मेघवाल
37. सोजत – सूरजमल
38. पिलानी – धर्मपाल जिलोवा
39. चौहटन – भारथा राम
40. जैसलमेर – मुरान दान चारण
41. गंगापुर – परमानंद सैन
42. बीकानेर पूर्व – मनोज श्रीदेव
43. खाजूवाला – मायावती
44. लूणकरणसर – खेताराम

27 अक्टूबर को जारी की थी 20 प्रत्याशियों की सूची

शुक्रवार को जिन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। उनमें मुंडावर से पृथ्वीराज, गोगुंदा से दलपत गरासिया, झाड़ोल से निम्बाराम भील, सलूंबर से कन्हैयालाल मीणा, उदयपुर ग्रामीण से खेमराज कटारा, भीम से हुकमा राम, नाथद्वारा से बाबूलाल सालवी, कुंभलगढ़ से नारायण लाल, प्रतापगढ़ से कमल मीणा, आसपुर से दिलीप मीणा, चौरासी से विजय पाल रोत, घाटोल – बाबूलाल गणावा, गढी से सूर्य लाल खाट, कुशलगढ से हरेंद्र निनामा, मारवाड़ जंक्शन से गजराज कंवर, भादरा से रामनाथ शर्मा, लाडनूं से नियाज मोहम्मद, पोकरण से तुलसा राम, धोद से कालूराम मेहरड़ा और तारानगर से छोटूराम शामिल हैं।

21 अक्टूबर को 10 प्रत्याशी उतारे थे मैदान में

शनिवार 21 अक्टूबर को बसपा ने 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें भरतपुर से गिरीश चौधरी, आमेर से मुकेश शर्मा, का मां से शकील खान, महुवा से बनवारी लाल मीणा, टोडाभीम से रामसिंह मीणा, सपोटरा से कल्लू उर्फ विजय, गंगापुर से रामलाल मीणा, नीमकाथाना से गीता सैनी और हिंडौन से अमर सिंह सैनी चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व में घोषित बांदीकुई सीट से भवानी सिंह के स्थान पर उमेश शर्मा तो टिकट दिए जाने का ऐलान किया।

पहली सूची 9 अक्टूबर को की थी जारी

9 अक्टूबर को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के दिन बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें 5 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की गई जिनमें इनमें डीग कुम्हेर से हरिओम शर्मा, तिजारा से इमरान खान, बानसूर से मुकेश यादव, बयाना रूपवास से मदन मोहन भंडारी और दौसा से रामेश्वर बिनयाना गुर्जर का नाम शामिल किया गया। इससे पहले पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा द्वारा 5 प्रत्याशियों के नाम पूर्व में ही जारी कर दिए गए थे। इनमें धौलपुर से रितेश शर्मा, नगर से खुर्शीद अहमद, नदबई से खेमकरण तैली, करौली से रविंद्र मीणा और खेतड़ी से मनोज घुमरिया को चुनाव मैदान में उतारा गया था। पार्टी की ओर से अब तक तीन प्रत्याशियों के नाम बदले गए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!