गैंगस्टर संपत नेहरा के मामा को दिए कारोबारी के नंबर:1.50 करोड़ की रंगदारी के लिए किए वॉट्सऐप कॉल; पुलिस ने आधे घंटे निकाला जुलूस

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गैंगस्टर संपत नेहरा के मामा को दिए कारोबारी के नंबर:1.50 करोड़ की रंगदारी के लिए किए वॉट्सऐप कॉल; पुलिस ने आधे घंटे निकाला जुलूस

बदमाशों  का बीच बाजार जुलूस निकाला - Dainik Bhaskar

बदमाशों का बीच बाजार जुलूस निकाला

झुंझुनूं के प्रॉपर्टी कारोबारी से डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों का पुलिस ने बाजार में जुलूस निकाला। दोनों ने संपत नेहरा के मामा को कारोबारी का फोन नंबर उपलब्ध कराया था। इसके बाद संपत के मामा ने कारोबारी को 1 करोड़ की रंगदारी के लिए फोन किया था। इससे पहले भी इसी कारोबारी को 50 लाख की रंगदारी के लिए धमकाया गया था।

कोतवाल पवन चौबे ने बताया- झुंझुनूं के प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप बलोदा ने 21 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके पास विदेशी नंबर से 19 और 20 मई को कॉल आया था। कॉल करने वाले ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी। इससे पहले भी 50 लाख का कॉल आया था। इस मामले में झुंझुनूं निवासी दुकानदार अशोक ढूकिया और चूरू निवासी राजेश जाट को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को मौका नक्शा के लिए उस जगह लेकर गए जहां साजिश रची गई। दोनों ने पीड़िता कारोबारी के फोन नंबर गैंगस्टर संपत नेहरा के मामा को उपलब्ध कराए थे। संपत के मामा ने कॉल कर कारोबारी को धमकाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। कॉल करने वाले संपत नेहरा के गुर्गे की तलाश जारी है।

शनिवार दोपहर 12 से 12.30 बजे तक कोतवाली थाना से बीडीके अस्पताल तक आरोपी अशोक ढूकिया (सफेद शर्ट) और राजेश जाट (पीछे टीशर्ट में) का जुलूस निकाला गया।

शनिवार दोपहर 12 से 12.30 बजे तक कोतवाली थाना से बीडीके अस्पताल तक आरोपी अशोक ढूकिया (सफेद शर्ट) और राजेश जाट (पीछे टीशर्ट में) का जुलूस निकाला गया।

शनिवार को अशोक ढूकिया और चूरू जिले के नेशल (राजगढ़) गांव में रहने वाले राजेश जाट को 30 मिनट तक कोतवाली थाना से लेकर गांधी चौक होते हुए एक नंबर रोड स्थित बीडीके अस्पताल एरिया में घुमाया गया।

पीड़ित प्रॉपर्टी कारोबारी झुंझुनूं की किसान कॉलोनी में रहने वाला संदीप बलोदा है। 19 और 20 मई को उसे गैंगस्टर संपत नेहरा और रोहित गोदारा के नाम से वॉट्सऐप कॉल किया गया था। पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार राजेश जाट संपत नेहरा का रिश्तेदार है और वह नेहरा के मामा से परिचित है। राजेश को संदीप के नंबर उसके दोस्त अशोक ढूकिया ने मुहैया कराए थे। पुलिस ने राजेश जाट को हरियाणा से गिरफ्तार किया और अशोक ढूकिया को झुंझुनूं से पकड़ा।

अशोक ढूकिया ने दिए थे नंबर

अशोक ढूकिया ने राजेश जाट को प्रॉपट्री कारोबारी संदीप बलोदा के वॉट्सऐप नंबर दिए। राजेश ने संपत नेहरा के मामा को नंबर दिए और रंगदारी के लिए फोन कराया। गैंगस्टर संपत नेहरा के मामा ने 19 व 20 मई को संदीप को 4 बार कॉल किए और 1 करोड़ की रंगदारी मांगी।

संपत नेहरा का रिश्तेदार राजेश जाट (बाएं) और दुकानदार अशोक ढूकिया।

संपत नेहरा का रिश्तेदार राजेश जाट (बाएं) और दुकानदार अशोक ढूकिया।

जानकारी के अनुसार गैंगस्टर संपत नेहरा का मामा और राजेश जाट दोनों चूरू जिले के नेशल गांव के रहने वाले हैं। नेशल गांव दुकानदार अशोक ढूकिया का ननिहाल है। इसलिए संपत के मामा से अशोक की जान पहचान हो गई। दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क है। अशोक के खिलाफ बिसाऊ, मलसीसर समेत कई थानों में मामले दर्ज हैं।

अशोक का संपत गैंग से कनेक्शन मिलने और संपत के गुर्गे (मामा) को मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाने की बात साबित होने पर पुलिस ने अशोक को पकड़ लिया।

इस मामले में प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप बलोदा को उसके दोस्त विकास जानू ने बताया था 13 मई की शाम कालू मार्केट (झुंझुनूं) में दुकान चलाने वाले अशोक ढूकिया ने धमकी दी थी कि संदीप बलोदा से पैसे दिला दो, नहीं तो उनके पास संपत नेहरा का फोन आएगा और उसे पैसे देने पड़ेंगे।

झुंझुनूं का प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप बलोदा।

झुंझुनूं का प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप बलोदा।

जानिए गैंगस्टर व बलौदा के बीच हुई बातचीत

संदीप ने पुलिस को बताया कि रंगदारी के लिए 19 मई को वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉलर ने पैसे मांगे तो मैंने कहा कि मैं एसपी के पास जाकर शिकायत करूंगा। तब कॉलर ने धमकाते हुए कहा कि एसपी के पास क्या, तेरी जहां मर्जी वहां चला जा, तुझे कोई नहीं बचा सकता। एक करोड़ रुपए देने होंगे। यह कहकर उसने पुलिस को गाली दी। बलोदा ने कॉलर से कहा कि आप संपत नहीं बोल रहे, तो उसने कहा कि तेरे पास दो दिन का टाइम है। रकम नहीं दी तो गोली से उड़ा देंगे।

दूसरे दिन 20 मी को वीरेंद्र चारण के नाम से कॉल किया गया। उसने भी रंगदारी के धमकाया और कहा कि प्रोटेक्शन मनी तो देनी ही होगी। मैंने कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं। बेटा नौकरी लगेगा तब पैसे आएंगे। इस पर कॉलर ने कहा कि ठंडे दिमाग से सोच लेना, जब बचेगा तब ही बेटा नौकरी लगेगा।

2019 में हुई थी फायरिंग

प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप बालोदा के फोन पर 2019 में भी संपत नेहरा के नाम से कॉल आया था। तब 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर उसके रीको स्थित ऑफिस पर फायरिंग की गई थी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!