राधाकिशन तंवर पर हमले के मामले में धाराएं बदलने की मांग, CCI बीकानेर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने SP को सौंपा ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राधाकिशन तंवर पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में CCI बीकानेर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती को ज्ञापन सौंपकर मामले में दर्ज धाराओं में आवश्यक बदलाव कर घटना के अनुरूप उचित धाराएं लगाने की मांग की।

अरुण अग्रवाल जी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित को उचित न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि मामले में उचित धाराएं नहीं लगाई गईं तो CCI परिवार की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन लेने के बाद एसपी चक्रवर्ती ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और पीड़ित पक्ष के साथ उचित न्याय किया जाएगा।

इस दौरान CCI सदस्य योगेश पालीवाल, ममता सिंह, सुधा यादव,विजय पवार, बुक्स व्यापारी अजय सोलंकी, राजेंद्र गहलोत एवं बंशी गहलोत के साथ भाजपा नेता , गिरधारी सिंह तंवर तथा कांग्रेस नेता कुदरत अली चौहान भी मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!