चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति 5 दिन में ₹858 करोड़ बढ़ी:35.71% हिस्सेदारी वाले हेरिटेज फूड्स के शेयर 55% चढ़े; आंध्र-केंद्र में जीत से बढ़ा भरोसा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

चंद्रबाबू परिवार की संपत्ति 5 दिन में ₹858 करोड़ बढ़ी:35.71% हिस्सेदारी वाले हेरिटेज फूड्स के शेयर 55% चढ़े; आंध्र-केंद्र में जीत से बढ़ा भरोसा

नई दिल्ली

हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है। - Dainik Bhaskar

हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है।

चंद्रबाबू नायडू परिवार की संपत्ति पिछले 5 दिनों में ही 858 करोड़ रुपए बढ़ी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार हेरिटेज फूड्स के शेयरों में इस दौरान 55% का उछाल आने से ऐसा हुआ है। हेरिटेज फूड्स के प्रमोटर पार्टी प्रमुख चंद्र बाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हेरिटेज ग्रुप की स्थापना 1992 में चंद्रबाबू नायडू ने की थी। यह कंपनी डेयरी, रिटेल और एग्री सेगमेंट में काम करती है। हाल ही में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का शानदार प्रदर्शन रहा है। इससे उनकी कंपनी पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

कंपनी में चंद्र बाबू नायडू पत्नी की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी
चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी के पास कंपनी में 24.37% हिस्सेदारी है। जबकि बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी के पास 10.82% और 0.46% हिस्सेदारी है। नायडू के पोते देवांश के पास इसमें 0.06% हिस्सेदारी है। यानी चंद्रबाबू नायडू के परिवार की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 35.71% है।

हेरिटेज फूड्स का शेयर शुक्रवार को 10% चढ़ा
शुक्रवार 7 जून को हेरिटेज फूड्स का शेयर 10% की तेजी के साथ 661.25 रुपए पर बंद हुआ। वहीं बीते 5 दिनों में इसमें 55% की तेजी रही है। 4 जून को हेरिटेज फूड्स का शेयर 455.45 रुपए पर था जो 7 जून को 661.25 रुपर पर पहुंच गया।

हेरिटेज फूड्स का मार्केट कैप 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा
वहीं हेरिटेज फूड्स का मार्केट कैप इस हफ्ते 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 7 जून को 6,136 करोड़ रुपए हो गया। यह एक सप्ताह पहले 3,700 करोड़ रुपए था।

चंद्रबाबू नायडू 12 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 1 सितंबर 1995, 11 अक्टूबर 1999 और 8 जून 2014 को CM पद की शपथ ली थी।

2019 में YSRCP अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने जीत दर्ज कर उनसे सत्ता छीनी थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी TDP ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। TDP ने NDA को अपना सर्मथन दिया है। यानी वो केंद्र सरकार का भी हिस्सा होंगे।

Categories:
error: Content is protected !!