NATIONAL NEWS

CM गहलोत ने मानी अपनी हार, बोले- ‘हम अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहे, नई सरकार को शुभकामनाएं’

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

CM गहलोत ने मानी अपनी हार, बोले- ‘हम अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहे, नई सरकार को शुभकामनाएं’

जयपुर। राजस्थान में 200 में से 199 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया. जिसके लिए मतदान प्रक्रिया 23 नबंवर को हुई. वहीं, मतगणना की प्रक्रिया आज यानि 3 दिसबंर को जारी है. चुनावी नतीजों दिखा रहे है कि भाजपा की बहुमत की सरकार बनने जा रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी हार स्वीकारते हुए ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार (CM Gehlot accepted his defeat) करते हैं.

जनता का जनादेश स्वीकार

सीएम गहलोत ने कहा कि ‘राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है. यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे’.

सरकार को शुभकामनाएं

उन्होने कहा कि मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं. मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें. OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं’.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

गहलोत ने आगे कहा कि ‘मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं. जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं. जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया.’

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!