BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL

542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग:UP में कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त, भाजपा को बड़ा नुकसान; 10 साल बाद कांग्रेस 100 सीटों के पार

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


LIVE 542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग:UP में कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त, भाजपा को बड़ा नुकसान; 10 साल बाद कांग्रेस 100 सीटों के पार

नई दिल्ली

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में NDA 294 और I.N.D.I.A. 224 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है।

यूपी में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC को फायदा मिलता दिख रहा है। एमपी में भाजपा पिछला प्रदर्शन करती दिख रही है। कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है।

काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद EVM के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

राज्यों के रुझान…

राज्यसीटेंभाजपा+कांग्रेस+अन्य
उत्तर प्रदेश8038420
महाराष्ट्र4818291
आंध्र प्रदेश422104
तेलंगाना17881 (AIMIM)
पश्चिम बंगाल4212228 (TMC)
बिहार403181
तमिलनाडु391362
मध्यप्रदेश292900
कर्नाटक282080
गुजरात262510
राजस्थान2513120
ओडिशा211713 (BJD)
केरल202171
असम14842
झारखंड14860
पंजाब130102 + 1 (SAD)
छत्तीसगढ़111010
हरियाणा10460
दिल्ली7700
जम्मू कश्मीर522 (NC)1
उत्तराखंड5500
हिमाचल प्रदेश4400
मेघालय2011
अरुणाचल प्रदेश2200
त्रिपुरा2200
गोवा2110
मणिपुर2011
लक्षद्वीप1010
पुडुचेरी1010
सिक्किम1001
मिजोरम1100
नगालैंड1010
अंडमान निकोबार1100
चंडीगढ़1010
दादर नगर हवेली- दमन दीव2101
लद्दाख1001
कुल सीटें-543

नोट- बढ़त/जीत का डेटा चुनाव आयोग के अनुसार है…

लाइव अपडेट्स

अभी

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा को 236 सीटें

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार भाजपा को 236, कांग्रेस को 99, सपा को 34, टीएमसी को 30, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 14, शिवसेना यूटीबी को 11, एनसीपी शरद पवार को 8, राजद को 5 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 5 सीटें मिल रही हैं।

13 मिनट पहले

दिग्विजय बोले- 2 पोलिंग स्टेशन पर EVM मैच नहीं हुईं

15 मिनट पहले

बिहार की सारण सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूड़ी राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से 3908 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक राजीव को 34579 और रोहिणी को 30671 वोट मिले हैं।

23 मिनट पहले

तेलंगाना में 17 सीटें: भाजपा 8, कांग्रेस 8 और एक पर AIMIM आगे  

  • तेलंगाना की चेवल्ला सीट से बीजेपी कैंडिडेट कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी 33054 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने जी. रंजीत रेड्डी को मैदान में उतारा था। जी. रंजीत बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से कांग्रेस कैंडिडेट दानम नागेंद्र 41087 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट जी. किशन रेड्डी आगे चल रहे हैं। दानम नागेंद्र बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की मल्काजगिरि सीट से कांग्रेस कैंडिडेट सुनीता महेंद्र रेड्डी 109577 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट इटाला राजेंद्र आगे चल रहे हैं।
  • सुनीता महेंद्र रेड्डी बीआरएस से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
  • तेलंगाना की नागरकुरनूल सीट से बीजेपी कैंडिडेट भरत प्रसाद पोथुगंती 16403 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट डॉ.मल्लू रवि आगे चल रहे हैं। भरत प्रसाद पोथुगंती बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की जहीराबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट बीबी पाटिल 11991 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश कुमार शेतकर आगे चल रहे हैं। बीबी पाटिल बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की आदिलाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट गोडम नागेश 41317 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट अथराम सुगुना पीछे चल रहे हैं। गोडम नागेश बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • तेलंगाना की महबूबाबाद सीट से बीजेपी कैंडिडेट ए. सीताराम नाईक 1,87,475 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट बलराम नाइक पोरिका आगे चल रहे हैं। ए. सीताराम नाईक बीआरएस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

39 मिनट पहले

सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे

NCP (शरद पवार) की प्रत्याशी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को 37031 वोट मिले हैं, जबकि अजित की चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को अब तक 45565 वोट मिल चुके हैं।

43 मिनट पहले

नितिन गडकरी 33 हजार वोटों से आगे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गडकरी को 115944 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को अब तक 82768 वोट मिले हैं।

49 मिनट पहले

प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

51 मिनट पहले

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा नुकसान, 48 में से 25 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे

महाराष्ट्र में एनडीए 21 और महाविकास अघाड़ी 25 सीटों पर आगे है। दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई है।एनडीए: भाजपा 15 और शिंदे गुट 6 सीटों पर आगे है।महाविकास अघाड़ी: कांग्रेस 7, शिवसेना उद्धव गुट 10 सीट और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे है।

51 मिनट पहले

इंदौर में नोटा ने तोड़ा बिहार का रिकॉर्ड

इंदौर में नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिले। सुबह 10.30 बजे तक नोटा को 51 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बिहार की ही पश्चिमी चंपारण की सीट रही जहां 45 हजार 637 वोट नोटा को मिले। तीसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट थी, जहां 41 हजार 667 वोट नोटा में गिरे थे।

55 मिनट पहले

सोनिया गांधी ने कहा- हम अभी इंतजार कर रहे हैं

58 मिनट पहले

कंगना मंडी सीट से आगे, भगवान की पूजा करते दिखीं

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनोत 32426 वोट से आगे हैं। कंगना को 243171 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को अब तक 210745 वोट मिले।

10:54 AM4 जून 2024

खडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 50 हजार वोटों से आगे

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के मनोज तिवारी 31058 वोटों से आगे हैं। वहीं, पंजाब के खडूर साहिब सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 50 हजार वोटों से आगे चल रहा है।

10:49 AM4 जून 2024

तिरुवनंतपुरम सीट पर भाजपा के राजीव चंद्रशेखर आगे, शशि थरूर पीछे

10:48 AM4 जून 2024

छिंदवाड़ा से बेटे नकुल के पीछे होने पर कमलनाथ ने कहा- जो है, सो है

10:42 AM4 जून 2024

समर्थकों ने मोदी की फोटो की पूजा की

दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो की पूजा की। रुझानों में NDA को बहुमत मिलता देख कार्यकर्ता उत्साह में है।

10:41 AM4 जून 2024

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की

10:35 AM4 जून 2024

ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री पीछे चल रहीं, भाजपा आगे

  • ओडिशा की बालासोर सीट से बीजेडी कैंडिडेट लेखाश्री सामंतसिंघार 1705 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि बीजेपी से प्रताप चंद्र सारंगी आगे चल रहे हैं। लेखाश्री सामंतसिंघार बीजेपी से पाला बदलकर इस बार बीजेडी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं।
  • उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से दानिश अली 3690 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडडेट कंवर सिंह तंवर पीछे चल रहे हैं।
  • दानिश अली बसपा से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • बिहार की मुजफ्फरपुर सीट से अजय निषाद 20034 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बजेपी कैंडिडेट राज भूषण चौधरी आगे चल रहे हैं।
  • अजय निषाद बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • राजस्थान की कोटा सीट से प्रह्लाद गुंजाल 7325 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट ओम बिरला आगे चल रहे हैं।
  • प्रह्लाद गुंजाल बीजेपी से पाला बदलकर इस बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

10:32 AM4 जून 2024

ओवैसी 12 हजार वोटों से आगे, पार्टी ऑफिस पहुंचे

हैदराबाद से AIMIM प्रत्याशी असद्दुदीन ओवैसी 12443 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 107158 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को 94715 वोट मिले हैं।

10:27 AM4 जून 2024

यूपी की अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे

अमेठी सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा सांसद स्मृति ईरानी 13954 वोटों से पीछे हो गई हैं। उन्हें 29122 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने 43076 वोट हासिल किए हैं।

10:23 AM4 जून 2024

महाराष्ट्र: नवनीत राणा पीछे, भाजपा 13 सीटों पर आगे

महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों के रुझान आ गए हैं। भाजपा 13, कांग्रेस 9, शिवसेना (शिंदे) 9 शिवसेना (UBT) 7, NCP (शरद पवार) 7 और और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। वहीं चंद्रपुर में सुधीर मुंगंतीवार, अमरावती में नवनीत राणा और यवतमाल-वाशिम से राजश्री पाटिल पीछे चल रही हैं।

10:22 AM4 जून 2024

हेमामालिनी ने कहा- मुझे विश्वास है कि एनडीए सरकार आएगी

10:15 AM4 जून 2024

अयोध्या में भाजपा को टक्कर दे रही सपा

अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 4 राउंड की काउंटिंग के बाद 33722 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अवधेश को 32938 वोट मिले हैं। वे सिर्फ 754 वोट से पीछे हैं।

10:12 AM4 जून 2024

कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील उज्ज्वल निकम आगे

आतंकी कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील और भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से 4083 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23286 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड को 19203 वोट मिले हैं।

10:12 AM4 जून 2024

प्रधानमंत्री मोदी अब वाराणसी में आगे चल रहे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 619 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 35,805 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

10:11 AM4 जून 2024

इलेक्शन कमीशन: भाजपा 216 सीटों पर, कांग्रेस 96 सीटों पर आगे

इलेक्शन कमीशन- 465 सीटों के रुझानों के मुताबिक भाजपा 216 सीटों पर और कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है। सपा 29 सीटों पर लीड कर रही है।

10:08 AM4 जून 2024

अनंतनाग से महूबबा, हैदराबाद से ओवैसी ​​​​​​​ पीछे

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। वहीं हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।

10:07 AM4 जून 2024

यूपी में कांटे की टक्कर: NDA 39, इंडी को 39 सीटों पर बढ़त

यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 39, इंडी गठबंधन 39 और बसपा और अन्य 1-1 सीट पर बढ़त बनाई है।

10:06 AM4 जून 2024

राहुल गांधी रायबरेली से 18480 वोट से आगे

तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने 18480 वोटों की बढ़त बना ली है। राहुल को 38761 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को 20281 वोट मिले हैं।

10:03 AM4 जून 2024

पीएम मोदी 436 वोट से आगे

वाराणसी सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से 436 वोट से आगे हो गए हैं। मोदी को 28719 और अजय राय को 28283 वोट मिले हैं।

09:59 AM4 जून 2024

जयराम रमेश बोले- रुझान बताते हैं कि पीएम अब पूर्व पीएम होने वाले हैं

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये रुझान दिखा रहे हैं कि मौजूदा पीएम पूर्व पीएम बनने वाले हैं। ये उनकी वैचारिक और राजनीतिक हार है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हों। वाराणसी के रुझान तो सिर्फ ट्रेलर हैं।

09:58 AM4 जून 2024

कन्नौज से अखिलेश यादव 13 हजार वोट से आगे

यूपी की कन्नौज सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 38813 वोट लेकर 13569 वोटों से आगे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी सांसद सुब्रत पाठक को 25244 वोट मिले हैं।

09:44 AM4 जून 2024

अभी के रुझान.. देखिए कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से

09:43 AM4 जून 2024

CEC बोले- हम वोट काउंटिंग प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि 542 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोटों की गिनती पर वर्चुअली नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में हमारी टीमें मौजूद हैं। हमारी वेबसाइट पर प्रति सेकेंड 2 लाख हिट आ रहे हैं। हम सब कुछ यहां से मैनेज कर रहे हैं। सभी रिटर्निंग अफसरों को कहा गया है कि वे पोलिंग एजेंट्स और कैंडिडेट्स को वोटिंग सेंटर में आने दें और बैठने दें, ताकि काउंटिंग की प्रक्रिया ट्रांसपेरेंसी से हो।

09:42 AM4 जून 2024

यूपी की पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद आगे

  • उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
  • बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रितेश पांडे उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर सीट से आगे चल रहे हैं।
  • TMC छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तापस रॉय पश्चिम बंगाल की कोलकाता उत्तर सीट पर आगे चल रहे हैं।
  • पश्चिम बंगाल की बैरकपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह पीछे चल रहे है। वे TMC से बीजेपी में शामिल हुए थे।
  • असम की नगांव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेश बोरा आगे चल रहे हैं। वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

09:37 AM4 जून 2024

इंडी गठबंधन ने एनडीए को पछाड़ा, NDA 34, इंडी को 43 सीटों पर बढ़त

यूपी की 80 सीटों पर काउंटिंग चल रही है। 80 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें NDA 34, इंडी गठबंधन 43 और 2 सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर बसपा आगे चल रही है। कन्नौज से अखिलेश, मैनपुरी से डिंपल और रायबरेली से राहुल गांधी शुरू से बढ़त बनाए हैं।

09:29 AM4 जून 2024

जम्मू कश्मीर में भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे

जम्मू सीट पर भाजपा 13029 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अनंतनाग-राजौरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी 30513 वोटों से आगे है। बारामूला में राशिद खान 3857 वोटों से आगे हैं। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 5157 वोटों से और उधमपुर में भाजपा 5244 वोटों से आगे हैं।

09:28 AM4 जून 2024

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, भाजपा 152, कांग्रेस 61 सीटों पर आगे

09:23 AM4 जून 2024

वाराणसी में पीएम मोदी 6000 वोटों से पीछे

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मोदी को अब तक 5257 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 11480 वोट पा चुके हैं।

09:01 AM4 जून 2024

अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे चल रहे

केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 35 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

08:59 AM4 जून 2024

तमिलनाडु की तिरुनेलवेली सीट पर स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी खो गई

तिरुनेलवेली संसदीय क्षेत्र के अंबासमुद्रम विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के ताले की चाबी खो गई है। ताले को पत्थरों से तोड़ा गया है। इसी में ईवीएम रखी गईं थीं।

08:57 AM4 जून 2024

सिंहभूमि से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पीछे

  • झारखंड की सीट सिंहभूमि से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा पीछे चल रही हैं। वे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई थी।
  • हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

08:53 AM4 जून 2024

बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग: बेगूसराय से गिरिराज तो पाटलिपुत्र से मीसा आगे

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं।

कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं।औरंगाबाद से NDA कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।

08:40 AM4 जून 2024

एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 21, कांग्रेस एक सीट पर आगे

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर और खजुराहो समेत भाजपा 21 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर आगे है।

08:39 AM4 जून 2024

सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे

हरियाणा की सिरसा सीट से भाजपा के अशोक तंवर पीछे चल रहे हैं। वे कांग्रेस से पाला बदलकर इस बार बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

08:37 AM4 जून 2024

राजस्थान की 25 सीटों पर काउंटिंग: भाजपा 14, कांग्रेस 3 सीट पर आगे

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती चल रही है। भाजपा 14 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।

08:35 AM4 जून 2024

मोदी काशी सीट से आगे, कमलनाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा से पीछे से चल रहे

जालौर से वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। वाराणसी से नरेंद्र मोदी मोदी आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा से विवेक साहू आगे चल रहे हैं। कमलानाथ के बेटे नकुल नाथ पीछे चल रहे हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!