LIVE 542 सीटों की काउंटिंग:NDA 298, लेकिन भाजपा बहुमत से 30 सीटें पीछे; यूपी में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
नई दिल्ली

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है। उसे 60 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में NDA को 298 और I.N.D.I.A. को 225 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है। लखनऊ के रामबाई इलाके के काउंटिंग सेंटर पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, दोपहर एक बजे तक भाजपा को 242, कांग्रेस को 94, सपा को 36, टीएमसी को 31, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 15, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।
काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद EVM के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।
राज्यों के रुझान…
| राज्य | सीटें | भाजपा+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| उत्तर प्रदेश | 80 | 37 | 42 | 1 |
| महाराष्ट्र | 48 | 19 | 28 | 1 |
| आंध्र प्रदेश | 25 | 21 | 0 | 4 (YSRCP) |
| तेलंगाना | 17 | 8 | 8 | 1 (AIMIM) |
| पश्चिम बंगाल | 42 | 10 | 1 | 31 (TMC) |
| बिहार | 40 | 34 | 6 | 0 |
| तमिलनाडु | 39 | 1 | 37 | 1 |
| मध्यप्रदेश | 29 | 29 | 0 | 0 |
| कर्नाटक | 28 | 18 | 10 | 0 |
| गुजरात | 26 | 24 + 1 जीत | 1 | 0 |
| राजस्थान | 25 | 14 | 11 | 0 |
| ओडिशा | 21 | 19 | 1 | 1 (BJD) |
| केरल | 20 | 2 | 17 | 1 (CPI-M) |
| असम | 14 | 9 | 3 | 2 |
| झारखंड | 14 | 10 | 4 | 0 |
| पंजाब | 13 | 1 | 9 | 2 + 1 (SAD) |
| छत्तीसगढ़ | 11 | 10 | 1 | 0 |
| हरियाणा | 10 | 5 | 5 | 0 |
| दिल्ली | 7 | 7 | 0 | 0 |
| जम्मू कश्मीर | 5 | 2 | 2 (NC) | 1 |
| उत्तराखंड | 5 | 5 | 0 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 4 | 4 | 0 | 0 |
| मेघालय | 2 | 0 | 1 | 1 |
| अरुणाचल प्रदेश | 2 | 2 | 0 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 | 0 |
| गोवा | 2 | 1 | 1 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 0 | 2 | 0 |
| लक्षद्वीप | 1 | 0 | 1 | 0 |
| पुडुचेरी | 1 | 0 | 1 | 0 |
| सिक्किम | 1 | 0 | 0 | 1 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 1 | 0 |
| अंडमान निकोबार | 1 | 1 | 0 | 0 |
| चंडीगढ़ | 1 | 0 | 1 | 0 |
| दादर नगर हवेली- दमन दीव | 2 | 1 | 0 | 1 |
| लद्दाख | 1 | 0 | 0 | 1 |
| कुल सीटें- | 543 |
नोट- बढ़त/जीत का डेटा चुनाव आयोग के अनुसार है…
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
7 मिनट पहले
ममता बनर्जी के आवास पर बैठक
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। टीएमसी 31 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए है।
इस बीच, कोलकाता में कालीघाट स्थित सीएम ममता बनर्जी के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में अभिषेक बनर्जी से ममता आगे की रणनीति पर बातचीत कर रही हैं।
11 मिनट पहले
जयराम रमेश ने कहा- समय आ गया है, झोला लेकर हिमालय की ओर चल पड़िए
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुरादाबाद में 3 दिसंबर 2016 को निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ज्यादा से ज्यादा ये मेरा क्या कर लेंगे भाई? नहीं नहीं, बताइए, क्या कर लेंगे? अरे हम तो फकीर आदमी हैं, झोला उठाकर चल पड़ेंगे जी।’ याद है आपको अपना यह बयान निवर्तमान प्रधानमंत्री जी? समय आ गया है। झोला लेकर हिमालय की ओर चल पड़िए।









Add Comment