बाड़मेर में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग जारी:कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल 42706 मतों से आगे; निर्दलीय रविंद्र भाटी दूसरे तो भाजपा के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर खिसके

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


LIVE बाड़मेर में लोकसभा चुनाव की काउंटिंग जारी:कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल 42706 मतों से आगे; निर्दलीय रविंद्र भाटी दूसरे तो भाजपा के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर खिसके

बाड़मेर

लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर की आठ विधानसभाओं पर 150 से ज्यादा राउंड में काउंटिंग होगी।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस बार चुनावी मैदान में कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल, भाजपा से कैलाश चौधरी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी आमने-सामने हैं। रविंद्र भाटी ने कहा कि उन्हें जीत का भरोसा है। जीते तो जनता को श्रेय जाएगा।

26 अप्रैल को हुई वोटिंग 75.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। 72 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।

शिव में सर्वाधिक बूथ पर सबसे ज्यादा 23 राउंड होंगे। इसके बाद जैसलमेर में 22, बाड़मेर में 18, गुड़ामालानी, बायतु और चौहटन 19, सिवाना में 16 व सबसे कम पचपदरा में 15 राउंड होंगे। हालांकि सभी विधानसभा का पहला राउंड खत्म होने के बाद परिणाम आने शुरू होंगे। अंत में शिव का 23 वां राउंड खत्म होने पर फाइनल परिणाम जारी होगा।

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

42706 मतो से आगे बेनीवाल

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 42706 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। लगातार टक्कर उम्मेदाराम और रविंद्र के बीच जारी है। बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

13 मिनट पहले

5 हजार की लीड कम हुई बेनीवाल की

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 30841 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। लगातार टक्कर उम्मेदाराम और रविंद्र के बीच जारी है। बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

24 मिनट पहले

35517 वोट से बेनीवाल आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 35517 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। लगातार टक्कर उम्मेदाराम और रविंद्र के बीच जारी है। बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

27 मिनट पहले

बेनीवाल आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 31473 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। लगातार टक्कर उम्मेदाराम और रविंद्र के बीच जारी है। बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

39 मिनट पहले

उम्मेदा राम बेनीवाल लगातार आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 34647 वोट की बढ़त के साथ पहले नंबर पर हैं। निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल को 102440 वोट, रविंद्र सिंह 67793, कैलाश चौधरी 31933 वोट मिले हैं।

42 मिनट पहले

बेनीवाल ने बढ़ाई लीड

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 33469 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और बीजेपी के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

46 मिनट पहले

बेनीवाल की लीड कम हुई

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल की लीड टूटी। 32 हजार वोट से नीचे आकर अब 29321 पर आ गई है। लेकिन उम्मेदाराम बेनीवाल फिर भी बढ़त बनाए हुए हैं। रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

53 मिनट पहले

बेनीवाल लगातार आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 32232 वोट से बढ़त बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर रविंद्र सिंह भाटी और तीसरे नंबर पर कैलाश चौधरी चल रहे हैं।

57 मिनट पहले

बेनीवाल फिर आगे

उम्मेदाराम बेनीवाल 27760 वोट से बढ़त बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर रविंद्र सिंह भाटी और तीसरे नंबर पर कैलाश चौधरी चल रहे हैं।

10:01 AM4 जून 2024

बेनीवाल बढ़त बनाए हुए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 23820 वोट से बढ़त बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर रविंद्र सिंह भाटी और तीसरे नंबर पर कैलाश चौधरी चल रहे हैं।

09:55 AM4 जून 2024

उम्मेदा राम बेनीवाल आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 15367 वोट से बढ़त बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर रविंद्र सिंह भाटी और तीसरे नंबर पर कैलाश चौधरी चल रहे हैं।

09:53 AM4 जून 2024

बेनीवाल लगातार आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 7470 वोट से बढ़त बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर रविंद्र सिंह भाटी और तीसरे नंबर पर कैलाश चौधरी चल रहे हैं।

09:47 AM4 जून 2024

उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार बढ़त बनाए हुए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 7470 वोट से बढ़त बना चुके हैं।

09:37 AM4 जून 2024

कांग्रेस उम्मीदवार बेनीवाल आगे

lलोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार आगे चल रहे हैं। उम्मेदाराम बेनीवाल 7724 वोट से बढ़त बना चुके हैं।

09:14 AM4 जून 2024

कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे

बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल को 6469 वोट, रविन्द्र सिंह भाटी को 4326 और कैलाश चौधरी को 1188 वोट मिले। 2143 वोट से कांग्रेस के बेनीवाल आगे चल रहे हैं।

08:41 AM4 जून 2024

कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम को जीत का भरोसा

  • मतगणना स्थल पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम ने एकतरफा जीत का भरोसा जताया है।
  • उन्होंने कहा कि लोगों ने जातीय जहर घोलने का प्रयास किया। जनता ने सही निर्णय लिया है। अभी कुछ देर में सब सामने आ जाएगा।
Categories:
error: Content is protected !!