फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव:एक साल पहले नाता प्रथा से हुई थी शादी, दोनों हाथों की कटी मिली नस-कई जगह चोट के निशान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव:एक साल पहले नाता प्रथा से हुई थी शादी, दोनों हाथों की कटी मिली नस-कई जगह चोट के निशान

[metaslider id=”83227″]
टोंक जिले के राजमहल गांव में 4 महीने की गर्भवती ममता लोधा का शव फंदे से लटका मिला। - Dainik Bhaskar

टोंक जिले के राजमहल गांव में 4 महीने की गर्भवती ममता लोधा का शव फंदे से लटका मिला।

टोंक जिले के देवली में 4 महीने की गर्भवती महिला का शव फंदे से लटका मिला। वहीं महिला के दोनों हाथों की नसे कटी हुई थी और कमरे में खून भी बिखरा हुआ था। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। घटना दूनी थाना इलाके के राजमहल गांव में शुक्रवार सुबह 9 बजे की है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सरवर खान, देवली उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, डीएसपी रामसिंह जाट और टोंक से FSL टीम और MIU टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुटी।

दूनी थाना इलाके के राजमहल गांव में 4 महीने की गर्भवती ममता लोधा का शव फंदे से लटका मिला।

दूनी थाना इलाके के राजमहल गांव में 4 महीने की गर्भवती ममता लोधा का शव फंदे से लटका मिला।

साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, कमरे में बिखरा था खून
डीएसपी रामसिंह जाट ने बताया कि स्वामी का बास चाकसू निवासी ममता लोधा (32) की शादी राजमहल गांव के नंद किशोर लोधा (29) के साथ एक साल पहले नाता प्रथा के तहत हुई थी। ममता 4 महीने की गर्भवती भी थी। इसी दौरान शुक्रवार को सुबह सूचना मिली की ममता ने घर में फंदा लगा लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की ममता के दोनों हाथों की नस कटी हुई है और शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। वहीं कमरे में भी खून बिखरा हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर टोंक से FSL टीम और देवली की MIU टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शव को दूनी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां चाकसू से परिजनों के आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। फिलहाल मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस ने शव को दूनी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

पुलिस ने शव को दूनी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

पिता बोले- पति, सास व ससुर ने मार डाला
दूनी थाना प्रभारी सरवर ख़ान ने बताया कि स्वामी का बास थाना चाकसू निवासी ममता के पिता किशन लाल पुत्र रघुनाथ लोधा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि बेटी ममता की शादी नाता प्रथा से राजमहल निवासी नंदकिशोर लोधा पुत्र कैलाश लोधा के साथ नवम्बर 2023 में की थी। जो 4 महीने से गर्भवती भी थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ममता के पति नंदकिशोर, ससुर कैलाश चंद व सास संतोष देवी दहेज की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नहीं करने पर उसे प्रताड़ित करते थे। जिन्होंने ममता की गुरुवार रात को मारपीट कर हत्या कर दी। वहीं घटना को छुपाने के लिए शव फंदे से झूला कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। नंदकिशोर खेती का काम करता है।

ममता के घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

ममता के घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

फंदे से लटका था शव, जमीन पर दोनों पैरों के घुटने टिके हुए थे
ममता के पिता किशन लाल ने रिपोर्ट में बताया कि जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो उनकी बेटी का शव कमरे के बाहर टीनशैड के छप्पर में साड़ी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके दोनों पैरों के घुटने जमीन पर टिके हुए थे। हाथों की नस कटी हुई थी। शरीर पर चोंटो के निशान थे। वहीं हाथों व कमरे में खून के थक्के जमे हुए थे।

ममता के दोनों हाथों की नसे कटी हुई मिली है।

ममता के दोनों हाथों की नसे कटी हुई मिली है।

पिता की रिपोर्ट पर पुलिस जांच में जुटी
दूनी थाना प्रभारी ने बताया की मृतका के पिता द्वारा थाने में मामला दर्ज करवाया जिसके आधार मृतका के पति, ससुर व सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर मामला छुपाने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Categories:
error: Content is protected !!