BIKANER सेना के जवान की मौत:युद्धाभ्यास करके बेस केंप में लौटा था, अचानक तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेना के जवान की मौत:युद्धाभ्यास करके बेस केंप में लौटा था, अचानक तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया

बीकानेर

बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार को सेना के जवान की मौत हो गई। युद्धाभ्यास के बाद बेस कैंप में लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उसका शव सूरतगढ़ स्थित मिल्ट्री हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। ये जवान हरियाणा से एक टुकड़ी के साथ महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहा था।

महाजन थाने में दर्ज मर्ग के अनुसार संदीप कुमार हरियाणा से महाजन आया था। गुरुवार सुबह वो युद्धाभ्यास के बाद वापस अपने बेस केंप में गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। बैचेनी होने पर उसने अपने साथियों को बताया। उसे तुरंत महाजन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव महाजन से अब सूरतगढ़ स्थित मिल्ट्री अस्पताल भेजा गया है। मृतक जवान के परिजनों को सूचित किया गया है। सूरतगढ़ से ही सैन्य सम्मान के साथ उसका शव हरियाणा स्थित पैतृक निवास पर भेजा जाएगा।

गर्मी से हुई मौत?

अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि जवान की मौत गर्मी के कारण हुई या फिर किसी अन्य स्वास्थ्य कारणों से। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि संदीप कुमार गन चलाने में एक्सपर्ट था।

Categories:
error: Content is protected !!