बीकानेर में लगातार दूसरे दिन रेल पटरी पर मौत:26 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो हिस्सों में कट गया शरीर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लगातार दूसरे दिन रेल पटरी पर मौत:26 साल के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दो हिस्सों में कट गया शरीर

बीकानेर

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को भी एक युवक की इन्हीं पटरियों की चपेट में आने से मौत हो गई। लगातार दो दिन से हो रही मौत से कस्बे में हर कोई सन्न है। दोनों युवकों की उम्र बीस से पच्चीस साल के बीच है।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में ही आडसर बास के युवक की जान गई है। पुलिस के अनुसार आडसर बास में रहने वाले 26 वर्षीय युवक गोपाल प्रजापत पुत्र जीवणराम प्रजापत ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ये हादसा था या फिर सुसाइड? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक दो भाइयों में बड़ा भाई था और आज सुबह घर से निकला था। युवक ने गांव सालासर के ताल तक जाकर ट्रेन के सामने आया। उसकी दर्दनाक मौत से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के मामा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि युवक मानसिक तनाव में था और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। शव को आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई हेतराम मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!