डॉ. अंकित माथुर 9 अक्टूबर को बीकानेर में देंगे हृदय रोग संबंधी विशेष परामर्श

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। गीतांजलि हॉस्पिटल जयपुर की ओर से 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को बीकानेर में विशेष हृदय रोग परामर्श सेवा आयोजित की जाएगी। गीतांजलि हॉस्पिटल के डॉ. अंकित माथुर, डायरेक्टर-कार्डियक सर्जरी (एडल्ट एवं पीडियाट्रिक) मरीजों को परामर्श देंगे।
परामर्श सेवा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर, पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने, सादुलगंज, बीकानेर में होगी।
इस दौरान बाईपास सर्जरी, री-डू कार्डियक सर्जरी, जन्मजात हृदय रोग, मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी, वाल्व रिपेयर/रिप्लेसमेंट, बच्चों के हृदय की सर्जरी तथा एऑर्टिक एवं हाई रिस्क कार्डियक सर्जरी से संबंधित मरीज विशेषज्ञ परामर्श ले सकेंगे। सांस फूलने या छाती में दर्द जैसी समस्याओं के लिए भी चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध रहेगी।
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 8690444641 पर संपर्क किया जा सकता है।

Categories:
error: Content is protected !!