डॉ. मेघना को उदयपुर की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मिला बेस्ट ऑनलाइन रिसर्च पेपर अवार्ड

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा को उदयपुर की पैसिफिक यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के अंतर्गत सीनियर साइंटिस्ट श्रेणी में बेस्ट ऑनलाइन रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। संगोष्ठी वैश्विक संस्कृत मंच व ग्लोबल हिस्ट्री फोरम के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा : विज्ञान और ज्ञान के विविध आधुनिक आयाम विषय पर आयोजित की गई थी | संगोष्ठी संयोजक प्रो. अजातशत्रु सिंह शिवरती के अनुसार संगोष्ठी के समापन समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे|
डॉ. मेघना के शोधपत्र को संगोष्ठी पश्चात जूरी के निर्णय के तहत सीनियर साइंटिस्ट श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन पेपर के रूप में चयनित किया गया जिसका विषय इंडियन नॉलेज ट्रेडिशन एंड विमेंस डिस्कोर्स हिस्टोरिकल पर्सपेक्टिव्स एंड कंटेंपरेरी रेलवेंस रहा। सत्र संयोजक डॉ. अबरार अहमद ने बताया कि ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता ओस्लो, नॉर्वे के पुरातत्वविद प्रो. टोरे गुलब्रांडसेन और अफ्रीका के पत्रकार व राजनीतिक समीक्षक डॉ. रमादान बिरिमा द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी |

      

Categories:
error: Content is protected !!