सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी (बीकानेर शहर) एवं लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस सेवा कार्य में जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों को खाद्य सामग्री प्रदान कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसके साथ ही “सेवा के रंग” कार्यक्रम के तहत शिवबाड़ी मंदिर में रंगोली कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर लालेश्वर मंदिर के महाराज विमर्शानन्द जी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पार्षद हिमांशु एवं अनिरुद्ध सिंह के पार्षद बनने पर उनका सम्मान भी किया गया। लाइफ फाउंडेशन की राजस्थान अध्यक्ष एवं भाजपा जिला बीकानेर शहर सोशल मीडिया सह-संयोजक मंजुषा भास्कर ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर राधा खत्री, यशी शर्मा, सुमित्रा, यशोदा, रजनी धारू, ललिता कालरा, मधु मलिक, इंदु शर्मा, मनीषा शर्मा, दीपा सैनी, आशा पारीक, मीनू सोनी, संतोष शर्मा, करुणा गुप्ता एवं विनीता चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिवबाड़ी मंडल से पुखराज, खुशाल एवं हरिकांत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता तथा लाइफ फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेवा, संस्कार और मानवता के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Categories:
error: Content is protected !!