बीकानेर 01 अक्टूबर। पोकरण स्थित मां आशापुरा माता जी के शारदीय नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले पर 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट बीकानेर की ओर से यात्रियों की सुविधार्थ भंडारा चलाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष श्याम सुन्दर जोशी ने बताया कि सन् 1980 से निरन्तर मां के सेवा में अनवरत यह भंडारा चलाया जा रहा है। इस बार भी 19 से 22 अक्टूबर तक आशापुरा माता जी में अष्टमी से भंडारा होगा ।दशमी को कड़ाई का प्रसाद होंगा।
ट्रस्ट के सचिव रामेश्वर बिस्सा ने बताया कि मेले अवसर पर कोलकाता, मुंबई,चैन ई, बैंगलोर, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर,फलौदी सहित समूचे देश से तीर्थ यात्री आते हैं।इस समय नव विवाहितों के जाता एवं बच्चों के झडूले भी उतारे जाते हैं,अपनी मन्नतें एवं मनोकामना पूरी होने पर भी श्रद्धालु विशेष रूप से दर्शनार्थ आते हैं।
इस बार भंडारा संचालन हेतु आगामी 4 अक्टूबर को समिति की बैठक दोपहर 3 बजे बिनाणी चौक स्थित अध्यक्ष निवास पर रखीं गई है। बैठक में गत वर्ष का विवरण एवं आगामी कार्यक्रम संबंधित विचार विमर्श किया जाएगा एवं भंडारा संचालन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा।
[10/1, 10:53] Bg Bissa: 46 वर्षों से आशापुरा में निरन्तर चल रहा है भंडारा

Categories: GENERAL NEWS







