गहलोत बोले- इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार:गांधी परिवार ने अमेठी को देश-दुनिया में पहचान दिलाई, स्मृति इरानी को घमंड ने बर्बाद किया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गहलोत बोले- इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार:गांधी परिवार ने अमेठी को देश-दुनिया में पहचान दिलाई, स्मृति इरानी को घमंड ने बर्बाद किया

जयपुर/अमेठी

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि देश में जिस तरह का माहौल है और लोगों में आक्रोश भरी खामोशी दिख रही है उससे यह तय हो गया है इंडिया गठबंधन जीतेगा और देश में सरकार बनाएगा। भाजपा के नापाक मंसूबों से देश का लोकतंत्र और संविधान ख़तरे में है, जिसको देशवासियों ने भांप लिया है। लोग बदलाव के मूड में है। गहलोत अमेठी में चुनावी सभा में बोल रहे थे।

गहलोत ने कहा- अमेठी में स्मृति ईरानी यहां कोई कंपीटीशन में ही नहीं है, उनके घमंड और अहम ने उनको यहां बर्बाद कर दिया। सब लोगों की जुबान पर यही है कि वे जीतेंगी नहीं। पांच साल तक वे अमेठी आई नहीं और घमंड में चलती रहीं, जनता से कभी बात नहीं की। कार्यकर्ता तक उनसे नाराज हैं। उनके जो आसपास के लोग हैं, उनसे भी यहां लोग नाराज हैं तो उनके जीतने का सवाली पैदा नहीं होता।

अमेठी से 42 साल पुराना नाता, राजीव गांधी के पहले चुनाव में आया
गहलोत ने कहा- अमेठी से 42 साल पुराना नाता है। मैं राजीव गांधी के पहले चुनाव में एक महीने यहां रहा हूं, लोगों में गांधी परिवार के प्रति प्यार और अपनत्व को नजदीक से देखा है। वही जज्बा आज लोगों में दिखाई दे रहा कि यह चुनाव जनता ख़ुद लड़ रही है।

गांधी परिवार ने अमेठी की पहचान देश दुनिया में बनाई
गहलोत ने कहा- अमेठी बहुत पिछड़ा और अविकसित क्षेत्र था जिसे गांधी परिवार ने समृद्ध और खुशहाल बनाते हुए इसकी पहचान देश दुनियां में बनाई है। कांग्रेस ने 40 साल से समर्पित भाव से ज़मीन पर काम करने वाले व्यक्ति को टिकट देकर आम कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। कांग्रेस का न्याय पत्र देश के भविष्य का रोड मैप है। कांग्रेस के न्यास पत्र में लिखी गई गारंटिया, युवा, महिला, किसान, मज़दूर व कमजोर वर्ग को तो संबल देने वाली हैं।

गहलोत ने कहा- हमारी सरकार के समय शुरू की गई राजस्थान की चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 25 लाख के मुफ्त इलाज, वृद्धावस्था पेंशन, शहरी नरेगा को कांग्रेस के न्याय पत्र में शामिल किया है। राजस्थान के इस लोक कल्याणकारी मॉडल को कांग्रेस ने न्याय पत्र में शामिल किया है।

Categories:
error: Content is protected !!