H.P. Modi School में रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन; विद्यार्थियों ने दिखाया कला कौशल…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।वृंदावन एनक्लेव स्थित H.P. Modi School में शुक्रवार को एक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के करीब 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में मुख्य अतिथियों और निर्णायकों की उपस्थिति में हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश अरोड़ा ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में छिपी कला को निखारने और आत्मविश्वास को बढ़ाने का यह एक उत्तम प्रयास है।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से विशेष अतिथियों के रूप में श्रीमती सविता मोदी, श्री शकील जी, श्रीमती नसीम जी और श्री अशहर जी उपस्थित रहे। निर्णायकों में प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक दीपक जी, उत्तम जी और श्रीमती भारती ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। उन्होंने नृत्य की तकनीक, भाव-भंगिमा, प्रस्तुति शैली और मंच अनुशासन जैसे तत्वों को आधार बनाया।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति पारीक ने प्रतियोगिता का प्रभावशाली संचालन किया गया। सभी विजेताओं, निर्णायकों और विशेष अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। निर्णायकों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और बच्चों की मेहनत व रचनात्मकता की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीत और एक समूह नृत्य के साथ हुआ, जिसने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।


FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!