राजस्थानी सेवा संघ द्वारा संचालित श्रीनिवास बगड़का कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा दिवस मनाया
मुंबई । श्री राजस्थानी सेवा संघ संचालित श्रीनिवास बगड़का कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में नवांकुरों द्वारा हिंदी कविताओं,भाषण व हिंदी स्किट पर बेहद खूबसूरत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एजुकेशन डायरेक्टर डॉ वनश्री वालेचा, प्रिंसिपल दिलीप दुबे सर, डॉ अंजु मैम, नलिनी मैम व अध्यक्ष डॉ वनमाली चतुर्वेदी जी के सान्निध्य में सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रिंसिपल दिलीप दुबे सर ने विद्यार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ अंजु मैम की कविता और अध्यक्ष डॉ वनमाली चतुर्वेदी जी ने हिंदी पर खूबसूरत वक्तव्य रखे।
आस्था पांडे व इकरा युसुफ ने शानदार संचालन से मंच को बांधे रखा। -सौम्या यादव, रिया यादव,खुशबू गौतम,
अमन यादव,रोहन तिवारी,निकिता सुतार,
अलीशा शेख,अन्नू कुमार,युवराज गुप्ता,प्रिया, सिद्धि,प्रगतिपाल,ऋतिक,आदर्श गुप्ता व ज्योति शाह ने अपनी अपनी रचनाओं की खूबसूरत प्रस्तुति दी। प्रेमजीत मैम, भारती मैम,सरिता मैम, सीमा मै, नीलम मैम व ममता मैम सहित कॉलेज के शिक्षक गण व कॉलेज प्रंबधन टीम उपस्थित थी। आदर्श गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।








